+91 77357 00700 · Online Consultation Available
टाइफाइड क्यों होता है?

टाइफाइड क्यों होता है?

📅 2020-08-04

 विश्व के लगभग सारे विकसित देश चाहे वह अमेरिका हो या रूस हो या फिर चीन हो सभी ने टाइफाइड से इतनी दूरी बना ली है कि अब इन देशों में बहुत ही कम टाइफाइड के केस देखने को मिलते हैं। लेकिन भारत अभी भी टाइफाइड की समस्या से लगातार जूझता चला आरहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भारत के लोग इस बीमारी के बारे में जानते तो हैं, लेकिन इस बीमारी के लक्षणों को पहचानने में देर कर देते हैं और फिर उसी वजह से बीमारी से जुड़े प्रीकॉशन अपनाने में भी देरी हो जाती है जिसके कारण यह संक्रमण बहुत तेजी से फैल जाता है। इसलिए जरूरी है कि हम इस बीमारी के लक्षणों के बारे में पूरी तरह जानकारी प्राप्त कर लें और फिर इस बीमारी से किस प्रकार बचना है यह भी सुनिश्चित करें।  

 

टाइफाइड के लक्षण-

टाइफाइड एक ऐसी समस्या है कि अगर इसके लक्षणों को समय रहते पहचान लिया गया तो 3 से 4 दिन के अंदर इस बीमारी से खुद को दूर किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए लक्षणों को गंभीरता से पढ़ें और उन्हें अपने जहन में बिठा लें।  

 

1) तेज बुखार- टाइफाइड का सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य लक्षण होता है कि इस बीमारी के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही आपको काफी तेज बुखार की अनुभूति होने लगती है। व्यक्ति को ऐसा महसूस होगा कि उसका शरीर जल रहा है। तो यदि आपको भी ऐसे लक्षण देखने को मिलते हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच करवाइए आपको टाइफाइड की समस्या हो सकती है।  

 

2) सर दर्द- तेज बुखार के अलावा सर दर्द भी टाइफाइड का एक महत्वपूर्ण लक्षण माना जाता है कई बार ऐसा होता है कि तेज बुखार के साथ-साथ सर दर्द की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है और टाइफाइड को जन्म देती है।  

 

3) बिगड़ी हुआ भूख- बिगड़ी हुई भूख से हमारा तात्पर्य है कि कभी-कभी व्यक्ति को ज्यादा भूख लगती है तो कभी-कभी कम। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो तुरंत जाकर जांच करवाई क्योंकि यह टाइफाइड का एक लक्षण हो सकता है।  

 

4) पेट दर्द- टाइफाइड को पैदा करने वाला बैक्टीरियाजैसे ही पेट में प्रवेश करता है तो व्यक्ति के पेट में दर्द शुरू हो जाता है इसलिए अगर आपके पेट में लंबे समय तक दर्द बना रहे तो आपको जाकर जांच करवानी चाहिए। ऐसी परिस्थिति में बिना किसी सुझाव के खुद ही दवा का सेवन करने से बचें।  

 

5) बेचैनी- टाइफाइड के शुरू होने से पहले व्यक्ति को काफी बेचैनी होती है। उसे हर बात की टेंशन में लगती है और उसका किसी काम में मन नहीं लगता। टाइफाइड के लक्षणों को जानने के बाद उससे बचने के तरीकों को जानना भी अत्यंत आवश्यक है क्युको बिना बचाव के बारे में जानकारी किए बिना हम खुद को किसी भी बीमारी से नहीं बचा पाएंगे।  

 

टाइफाइड से कैसे बचें-

1) साफ और उबला हुआ पानी पिएं- टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि साफ पानी पिएं और अगर आपको लगता है कि आपके घर में पानी पूरी तरह से साफ नहीं है तो उसे उबाल लें और फिर उसका सेवन करें।  

 

2) पका हुआ और गर्म खाने खाएं- खाने के जरिये बहुत सी बीमारी हमारे शरीर में प्रवेश कर जाती हैं इसलिए आवश्यक है कि खाने को हमेशा पूरी तरह पका लें और फिर उसका सेवन करें।  

 

3) नॉनवेज न खाएं- मांस मछली के जरिये टाइफाइड को जन्म देने वाला वायरस बहुत तेजी से फैलता है। इसलिए जितना ज्यादा हो सके नॉनवेज स्व दूरी बनाएं और शुद्ध और शाकाहारी खाना खाएं। 

 

4) बाहर से आये सामानों को साफ करके खाएं- बाहर से आये हुए फल और सब्जियों को खाने से पहले उसको अच्छी तरह से धो लें। हो सके तो पैकेट में बंद सामान का इस्तेमाल ज्यादा करें।  

 

5) साफ सफाई का ध्यान रखें- अगर आपका वातावरण साफ रहेगा तो आपको टाइफाइड ही नहीं बल्कि और भी बहुत सारी बीमारियां अपनी गिरफ्त में नहीं ले पाएंगी। इसलिए जितना हो सके अपने आस पास साफ सफाई रखें और गंदगी से दूरी बनाएं।  

 

अगर आप उपयुक्त दिए गए बचाओं को अपने जीवन में धारण करते हैं तो जरूर ही आप खुद को टाइफाइड से दूर रख पाएंगे। और अगर आप में से कोई टाइफाइड से पीड़ित है तो हम आपके लिए अपने अगले पार्ट में टाइफाइड से बचने के लिए उन आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल के बाद आप पुरो तरह टाइफाइड से मुक्त हो जाएंगे।  

 दुनिया की सबसे आम बीमारियों में शामिल टाइफाइड से हर साल लगभग दो करोड़ लोग पीड़ित होते हैं। इसी टाइफाइड की वजह से हर साल करीबन 2 लाख लोगों को जान गंवानी पड़ती है। हालांकि ये संख्या इतनी बड़ी नहीं है लेकिन इतनी तो जरूर है की आप इस बीमारी को थोड़ा सीरियस लें क्योंकि टाइफाइड से मरने वाले हर साल 2 लाख लोग वही होते हैं जो इस बीमारी को मजाक में ले लेते हैं। 

 

टाइफाइड से बचने का एकमात्र तरीका यही है कि हम इस बीमारी को पहचान लें, इसे पूरी तरह समझ ले कि आखिर यह क्यों होती है किस तरह से होती है। इसलिए आज हम आपके लिए यह लेख तैयार करके लाए हैं इसमें आपको टाइफाइड के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। 

 

टाइफाइड क्या है?  

टाइफाइड एक गंभीर इंफेक्शन है जोकि साल्मोनेला एन्टेरिका सेरोटाइप टाइफी बैक्टीरिया से होता है। यह साल्मोनेला पैराटाइफी बैक्टीरियम से भी फैलता है। यह बैक्टीरिया मुंह के रास्ते हमारे शरीर में प्रवेश करता है जैसे कि पानी और खाने के जरिए हमारे शरीर के अन्दर जाता है और हमारे लिए परेशानी खड़ी करता है।  

 

टाइफाइड के दौरान अक्सर व्यक्ति को तेज बुखार और सर दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है जो कि कई दिनों तक बनी रहती है। टाइफाइड से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि यह किसी भी उम्र के और किसी भी वर्ग के व्यक्ति को हो सकता है। टाइफाइड के दौरान अगर बुखार ज्यादा लंबे समय तक टिक गया है तो समझ लीजिए आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन चुका है। व्यक्ति को पता भी नहीं चलता और टाइफाइड अंदर से धीरे-धीरे उसके शरीर को खोखला कर देता है।  

 

टाइफाइड होता क्या है, यह जानना ज्यादा जरूरी नहीं है, लेकिन हमारे लिए यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि आखिर टाइफाइड की समस्या होती क्यों है? किस वजह से यह समस्या हमारे शरीर में जन्म लेती है या फिर हमारे शरीर में प्रवेश करती है।  

 

टाइफाइड क्यों होता है? 

 

टाइफाइड जिस बैक्टीरिया के कारण उत्पन्न होता है, वह हमारे शरीर में कुछ ही वजह से प्रवेश करता है। अगर हम उन वजहों पर ध्यान देंगे तो अवश्य ही टाइफाइड जैसी खतरनाक बीमारी से भी खुद को बचा सकेंगे।  

 

1) गन्दे पानी का सेवन - कभी भी गंदे पानी का सेवन ना करें क्योंकि गंदे पानी का सेवन टाइफाइड फैलने का सबसे मुख्य कारण होता है। अगर आप के वातावरण में भी कहीं पर गंदा पानी है तो कृपया उससे दूरी बनाए नहीं तो आपको टाइफाइड की समस्या होना निश्चित है।  

 

2) दूषित भोजन न करें- गंदे पानी की तरह ही दूषित भोजन से भी पर्याप्त दूरी बनाए। भोजन को हमेशा ढक कर रखें और उसे खाने के बाद फिर से ढके। कभी भी खुले में रखा हुआ भोजन ना खाएं। बाहर से लाई हुई चीजों को हमेशा धोने के बाद ही खाएं क्योंकि उस पर वायरस हो सकता है।  

 

3) आसपास की गंदगी -कई बार घर के आस-पास गंदी चीजें होने से भी यह संक्रमण फैलता है। जैसे कि घर के पास गन्दा कचरा और गंदे पानी के एकत्रित होने से टाइफाइड होने का खतरा बढ़ जाता है।
 

 

4) अगर आपकी जान पहचान में किसी को भी टाइफाइड की समस्या है तो जितना हो सके उससे दूरी बनाए क्योंकि अगर आप उसके संपर्क में आएंगे तो भी आपको टाइफाइड की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  

 

उपयुक्त कारणों से ही टाइफाइड की समस्या तेजी से लोगों के बीच खेलती है अगर आप उपयुक्त कारणों को समझ कर उससे बचने के तरीकों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ेंगे तो आपको टाइफाइड जैसे- गंभीर बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा।  

 

अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हो और आप चाहते हैं कि पूरा भारत आरोग्य बने तो मिशन आरोग्यम से जुड़ें। मिशन आरोग्यम से जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल मिशन आरोग्यम को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें। (youtube )

 

 

 

Need Personalized Kidney Care?

Book a free consultation with our kidney specialists today.