+91 77357 00700 · Online Consultation Available
तुलसी के फायदे

तुलसी के फायदे

📅 2020-07-26

 

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हमें लगभग हर घर में देखने को मिल जातीं हैं। तुलसी का पौधा उन्हीं में से एक है। हिन्दू धर्म में तुलसी को एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। तुलसी में औसधीय गुण तो हैं ही साथ ही साथ लोग इसको पूजनीय भी मानते हैं और इसलिए बहुत से घरों में तुलसी पर रोजाना जल अर्पित करके इसकी पूजा अर्चना भी की जाती हैं।  

आयुर्वेद में भी तुलसी को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। तुलसी को “जड़ी बूटियों की रानी” और “जीवन के लिए अमृत” कहा जाता है। औषधीय, पाक और आध्यात्मिक गुणों के कारण तुलसी को अन्य जड़ी बूटियों से ऊपर रखा जाता है। तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल सिर्फ दवाइयों में ही नहीं बल्कि भोजन में भी किया जाता है।  

आज हम आपको तुलसी के आयुर्वेदिक महत्वों से परिचित करवाएंगे। हम आपको बताएंगे कि आखिर
कौन-कौन सी खतरनाक, जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए हम तुलसी का प्रयोग कर सकते हैं।  

तुलसी की विशेषता क्या है?

तुलसी वास्तव में एक छोटा पौधा होता है। तुलसी के पौधे का आकार और रंग स्थान की भौगोलिक स्थिति, बारिश और पौधे के प्रकार पर निर्भर करती है। तुलसी की तीन अलग-अलग प्रजातियां होती हैं। हरी पत्तियों वाली रामा तुलसी, बैंगनी पत्तियों वाली कृष्ण(श्यामा) तुलसी और जंगली किस्म की हल्की हरे रंग की पत्तियों वाली वन तुलसी होती है। तीनों ही तुलसी रंग रूप में चाहे अलग अलग हों परंतु तीनों ही मनुष्य के लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होती हैं।  

तुलसी का स्वाद तीखा होता है। तुलसी में माइक्रोबियल-रोधी, सूजन-रोधी, गठिया-रोधी, लिवर को सुरक्षा देने वाले, डायबिटीज-रोधी, दमा-रोधी गुण पाए जाते हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर किस तरह से हम अपने घर में ही तुलसी का चमत्कारी पौधा उगा सकते हैं। 

घर में तुलसी का पौधा कैसे उगाएं? तुलसी का पौधा काफी आसानी के साथ लगाया जा सकता है। गमले में या फिर घर के बाहर क्यारी में तुलसी का पौधरोपण किया जा सकता है। तुलसी का पौधा 30 से 60 सेमी तक ऊँचा होता है और इसके फूल छोटे-छोटे सफेद और बैगनी रंग के होते हैं। इसका पुष्पकाल एवं फलकाल जुलाई से अक्टूबर तक होता है। अगर आपके आसपास कहीं भी तुलसी का पौधा है तो वहां से आप जड़ सहित एक डाल लें सकते हैं या फिर बाहर किसी दुकान से जड़ सहित पौधा खरीदकर घर में लगा सकते हैं। कुछ ही दिन में आपके घर में तुसली का पौधा जगमगाने लगेगा।  

तुलसी के फायदे- 

1) दिमाग के लिए फायदेमंद- आयुर्वेद के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को अपने दिमाग यानी की माइंड को और अच्छा करना है तो तुलसी उसके लिए सबसे कारगर सिद्ध हो सकती है। तुलसी के रोजाना सेवन से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है और याददाश्त तेज होती है।

2) कान में दर्द एवं सूजन से छुटकारा- अगर किसी व्यक्ति के कान में दर्द है तो तुलसी के पत्त्ते का रस निकालकर उसे गर्म करके दो-दो बूंद कान में डालने से कान का दर्द बहुत जल्द गायब हो जाएगा।  

3) सूखी खांसी और दमा से राहत- तुलसी की पत्तियां अस्थमा के मरीजों और सूखी खांसी से पीड़ित लोगों के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभकारी हैं। इसके लिए तुलसी की मंजरी, सोंठ, प्याज का रस और शहद को मिला लें और इस मिश्रण को चाटकर खाएं, इसके सेवन से सूखी खांसी और अस्थमा में लाभ होता है। 

4) डायरिया से छुटकारा- गलत खान पान का सीधा असर हमारे पेट पर होता है और उसी कारण डायरिया जैसी खतरनाक समस्या उत्पन्न हो जाती है। तुलसी की पत्तियां डायरिया, पेट में मरोड़ आदि समस्याओं से आराम दिलाने में कारगर सिद्ध होती हैं।  

5) पीलिया से छुटकारा- आज के समय में पीलिया की समस्या भी काफी आम हो गई है। अगर सही समय पर इस बीमारी का इलाज न किया जाए तो आगे
चलकर ये बहुत खतरनाक साबित हो सकती है। 20-30 तुलसी के पत्तों को पीसकर छाछ के साथ मिलाकर पीने से पीलिया में लाभ होता है। इसके अलावा तुलसी के पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से भी पीलिया में आराम मिलता है। 

6) मलेरिया में फायदेमंद- तुलसी का पौधा मलेरिया प्रतिरोधक होता है। जिस जगह तुलसी का पौधा मौजूद होता है वहां पर मलेरिया वाले मच्छर पनप नहीं पाते हैं। तुलसी की पत्तियों का काढ़ा बनाकर सुबह, दोपहर और शाम को पीने से मलेरिया में लाभ होता है। 

 टायफाइड, सर दर्द, सर्दी जुकाम, सफेद दाग, त्वचा रोग, नपुंसकता, पथरी, मूत्र में जलन, गले की समस्या, दांत दर्द, रतौंधी, सर में जूं, दाद, सांसों की दुर्गंध, बुखार आदि कुछ ऐसी सामान्य समस्याएं हैं जिससे कि तुलसी हमें बचा सकती है।  

अगर आपके घर में अभी तक तुलसी का पौधा नहीं है तो आपके पास मौका है कि आज ही तुलसी का पौधरोपण करके हजारों बीमारियों को अपने घर से दूर कर दीजिए। रोजाना 5-10 तुलसी पत्तों के सेवन से आपके जीवन की बहुत सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
 

 अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हो और आप चाहते हैं कि पूरा भारत आरोग्य बने तो मिशन आरोग्यम से जुड़ें। मिशन आरोग्यम से जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल मिशन आरोग्यम को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें। ( youtube )

Need Personalized Kidney Care?

Book a free consultation with our kidney specialists today.