+91 77357 00700 · Online Consultation Available
पुनर्नवा के फायदे

पुनर्नवा के फायदे

📅 2020-07-26

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां पिछले कई शताब्दियों से लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाती रहीं हैं। इसके बावजूद आज आलम यह है कि लोग आयुर्वेद की खासियत को नजरअंदाज कर के एलोपैथी के बिछाए दलदल में फंसते चले जा रहे हैं। लोगों को इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं है कि अंग्रेजी दवाएं उनके शरीर को अंदर से खोखला कर रहीं हैं। लोगों की इसी गलतफहमी को मिटाने के लिए और आयुर्वेद से उनका नाता फिरसे जोड़ने के लिए हमने मिशन आरोग्यम की शुरुआत की है।

इस मिशन के अंतर्गत हम लोगों को आयुर्वेद और आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की विशेषताओं से परिचित करवाते हैं। हमारा आज का जो विषय है वो है एक खास चमत्कारी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के बारे में। आज हम आपको पुनर्नवा नामक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के बारे में बताएंगे कि आखिर किस तरह भारत में मिलने वाला यह चमत्कारी पौधा हमें बहुत तरह की बीमारियों से राहत दे सकता है।

पुनर्नवा क्या है?

पुनर्नवा एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका पौधा हर वर्ष नया हो जाता है और इसी कारणवश इसका नाम पुनर्नवा रखा गया है। पुनर्नवा भारत के हर भाग में पाई जाती है। पुनर्नवा का पौधा विशेषकर दो तरह का होता है.

सफेद पुनर्नवा. सफेद पुनर्नवा के पत्ते चिकनेए दलदार और रस भरे हुए होते हैं।

लाल पुनर्नवा. लाल पुनर्नवा के पत्ते सफेद पुनर्नवा के पत्तों से छोटे और पतले होते हैं।

ऐसा बिल्कुल मत सोचिएगा की उपयुक्त में से केवल एक ही पौधा लाभदायक होता है क्योंकि लाल पुनर्नवा और सफेद पुनर्नवा दोनों ही मनुष्य जाति के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

पुनर्नवा एक ऐसी औषधि है जो कई प्रकार के रोगों को शरीर से दूर रखने और उन रोगों के उपचार में भी मदद करती है। पुनर्नवा का सेवन करने वाले लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से भी बचे रहते हैं। आमतौर पर पुनर्नवा जड़ी.बूटी के रूप में पाया जाता है लेकिन इसे टेबलेट और पाउडर के रूप में सबसे ज्यादा लोगों के द्वारा खरीदा जाता है।

पुनर्नवा को घर पर कैसे उगाएं. पुनर्नवा को घर पर भी काफी आसानी के साथ उगाया जा सकता है। दुकानों में आजकल पुनर्नवा के बीज उपलब्ध होते हैं तो आप वहां से जाकरए बीच खरीदकर उन्हें घर में लगा दीजिए। कुछ ही दिनों में आपको पुनर्नवा का पौधा बिल्कुल तैयार मिलेगा। पुनर्नवा के पेड़ पर भी बीज उपलब्ध होते हैं अगर आप उन बीजों को लेकर भी अपने घर में लगाएंगे तो भी पौधा तैयार हो जाएगा। अगर आपको ताजा पुनर्नवा का पौधा मिल रहा है तो आप उसको जड़ सहित उखाड़ कर घर में लगा सकते हैं।

पुनर्नवा के फायदे.

1) हृदय रोग से बचाता है. पुनर्नवा मनुष्य के हृदय के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और यह मनुष्य को कई प्रकार के हृदय के रोगों से भी सुरक्षित रखता है। पुनर्नवा में कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है। कार्डियोप्रोटेक्टिव ऐसा गुण होता है जो हृदय से जुड़ी कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाए रखता है और इसे विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाने के लिए भी सुरक्षा कवच का कार्य करता है।

2) यूरिन इन्फेक्शन से राहत. आजकल लोगों को गलत पान खानपान की वजह से कई बीमारियां हो जाती है और यूरिन इन्फेक्शन उनमें से एक है। इस इंफेक्शन से पुरुष और महिलाएं समान रूप से प्रभावित होते हैं। यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से बचे रहने के लिए पुनर्नवा काफी प्रभावशाली औषधि साबित हो सकती है।

3) पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाता है. आजकल कई पुरुष अपनी कमजोर यौन शक्ति के कारण काफी परेशान रहते हैं ऐसे में उनकी मदद पुनर्नवा कर सकता है। पुनर्नवा पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से पौरुष शक्ति को मजबूत बनाया जा सकता है क्योंकि इसमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने का गुण पाया जाता है।

4) किडनी के रोग से बचाता है. पुनर्नवा का सबसे खास और महत्वपूर्ण फायदा यह होता है कि यह इंसान को किडनी के हर तरह के रोग से सुरक्षा प्रदान करता है। वैज्ञानिकों ने शोध के बाद यह साबित कर दिया है कि किडनी की समस्याओं से बचने के लिए पुनर्नवा सबसे अच्छी औषधि है।

5) ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. भारत में लगभग हर व्यक्ति की समस्या बन चुके ब्लड प्रेशर से भी पुनर्नवा आपको राहत दे सकता है। हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर दोनों तरह के रोगियों को पुनर्नवा का इस्तेमाल करना चाहिए। पुनर्नवा में मौजूद मैग्नीशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

उपयुक्त समस्याओं के अलावा भी बहुत सी ऐसी समस्याएं हैं जिनमें पुनर्नवा आप के लिए वरदान साबित हो सकता है। जैसे कि चेहरे पर आ रही झुर्रियों से छुटकारा दिलाने मेंए फेफड़ों की सूजनए आंखों का फूलनाए खांसी जुकामए मोतियाबिंदए कब्जए गठिया और स्तन रोग।

हमने तो आपको महज कुछ मुख्य समस्याओं के बारे में बताया हैए लेकिन ऐसी मनुष्य के जीवन में बहुत छोटी.छोटी समस्याएं होती है जिसका वह इलाज ढूंढ़ते.ढूंढ़ते परेशान हो जाता है। ऐसे में पुनर्नवा आपके लिए बहुत ही सटीक जड़ी बूटी है। इसका इस्तेमाल करने से आपको जीवन की लगभग सभी छोटी.छोटी बीमारियों से राहत मिलेगी।

अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हो और आप चाहते हैं कि पूरा भारत आरोग्य बने तो मिशन आरोग्यम से जुड़ें। मिशन आरोग्यम से जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल मिशन आरोग्यम को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें। ( youtube )

Need Personalized Kidney Care?

Book a free consultation with our kidney specialists today.