+91 77357 00700 · Online Consultation Available
कफ़ की समस्या से कैसे बचें

कफ़ की समस्या से कैसे बचें

📅 2020-08-04

 मनुष्य के शरीर में अगर किसी भी तरह की बीमारी का जन्म होता है तो कुछ समय पहले ही वह बीमारी लक्षण दिखाना शुरू कर देती है। जरूरी यह होता है कि हम समय रहते उन लक्षणों को पहचान ले और फिर उस बीमारी से बचने के तरीके को अपनाएं। कफ़ यानी कि बलगम की समस्या भी एक ऐसी समस्या है जो कि आजकल की जिंदगी में काफी आम हो गई। बुजुर्गों में तो यह लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। लेकिन अभी भी इस समस्या को कोई सीरियस तरीके से नहीं ले रहा है।  

 

इस बीमारी से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि यह ऐसी कई और बीमारियों को जन्म दे देती है जिसकी वजह से आदमी की जान जा सकती है। इसलिए आज हम इस लेख में आपको इस बीमारी के लक्षण और बचने के तरीकों से से वाकिफ करवाएंगे जिसकी मदद से आप खुद को इस बीमारी से बचा पाएंगे।  

 

कफ के लक्षण- 

बलगम यानी कफ के अनेक लक्षण होते हैं लेकिन कई बार लोग इसे सामान्य समझने की गलती कर देते हैं और लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं और फिर बाद में यह समस्या उनके लिए खतरनाक हो जाती है। इसलिए निम्नलिखित दिए गए लक्षणों को समय रहते पहचान कर आप कफ से बचाव के तरीकों को अपना सकते हैं-  

 

1) जब शरीर में अत्यधिक मात्रा में बलगम बनने लगता है तो सबसे पहले व्यक्ति को सांस लेने में
परेशानी उत्पन्न होने लगती है क्योंकि शरीर में मौजूद बलगमहमारे नाक में मौजूद वायुमार्ग में रुकावट पैदा करने लगता है।  

 

2) कफ के अत्यधिक बनने से कफ हमारे नाक एवं गले में जमा हो जाता है, जिसका हमें धीरे धीरे एहसास होने लगता है। 

 

3) जो कफ हल्के पीले या हरे रंग का दिखाई पड़ता है या जो कफ असाधारण रूप से अधिक गाढ़ा होता है, वह बैक्टीरियल संक्रमण का एक महत्वपूर्ण लक्षण होता है।  

 

4) अगर अचानक से कोई व्यक्ति बार-बार खांसने और थूकने की प्रक्रिया को दोहराने लगता है तो समझ लीजिए कि आपको कफ की समस्या हो चुकी है या फिर होने वाली है।  

 

5) बलगम का एक और महत्वपूर्ण लक्षण क्या होता है की बात करते समय व्यक्ति के मुंह से बदबू आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि व्यक्ति के गले में बलगम अत्यधिक मात्रा में जमा होता है जिससे कि जब वह मुंह खोलता है तो उसके गले के रास्ते होकर बदबू मुंह से बाहर आने लगती है।  

 

किसी भी तरह की बीमारी के लक्षणों को पहचानना तो काफी आसान काम होता है लेकिन मुश्किल काम होता है कि हम उस बीमारी से बचने के लिए क्या करते हैं। नीचे हमने कुछ उपाय सुझाए हैं
जिनकी सहायता से आप खुद को बलगम जैसी खतरनाक बीमारी से बचा सकता है।  

 

कफ से कैसे बचें-  

किसी भी तरह की बीमारी से बचने के तरीके अवश्य होते हैं लेकिन जरूरत होती है उन्हें जानने की उस पर अमल करने की। अगर आप नीचे दिए गए उपायों को अपनाएंगे तो निश्चित ही आप बलगम की समस्या से उबर पाएंगे।  

 

1) पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें- जब शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है तो शरीर में सूखा बलगम बनने लगता है जो कि परेशानी का विषय होता है इसलिए जितना ज्यादा हो सके उतना अत्यधिक पानी का सेवन करें।  

 

2) सर के नीचे तकिया रखें- रात में सोते वक्त अक्सर लोगों के गले में बलगम की समस्या बढ़ जाती है जिसकी वजह से उनको लगातार खांसी का सामना करना पड़ता है और सोने में दिक्कत होती है। इस स्थिति में आपको अपना सिर बॉडी के मुकाबले थोड़ा ऊपर रखना है। ऐसा करने से गले और श्वास नली से बलगम नीचे की तरफ चला जाता है। 

 

3) कैफीन का सेवन कम करें- कैफीन का सेवन करने से शरीर में बलगम अत्यधिक मात्रा में बनने लगता है इसलिए आवश्यक है कि कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन कम से कम किया जाए जैसे कि चाय या कॉफी।  

 

4) गरारा करें - अगर आपको बलगम की समस्या से बचना है तो नियमित तौर पर आपको नमक के पानी के साथ गरारे करने होंगे क्योंकि ऐसा करने से आपका गला साफ रहेगा और आपको कफ की समस्या नहीं होगी। 

 

5) गर्म तरल पदार्थ पीएं, क्योंकि ये वायुमार्गों को नम करते हैं, जिससे जमे हुऐ बलगम को निकालने में मदद मिलती है। 

 

6) उत्तेजक पदार्थों के संपर्क में आने से बचने की कोशिश करें, जैसे घरेलू क्लीनर, पेंट का धुआं, केमिकल या सिगरेट का धुआं आदि। धूम्रपान करना बंद कर दें, क्योंकि यह गले को उत्तेजित करता है और श्वसन संबंधी समस्याओं को जन्म देता है। 

 

तो यदि आप अगर ऊपर दिए गए बचावों को अपने जीवन में धारण करते हैं तो निश्चित तौर पर आप बलगम की समस्या से खुद को बचा पाएंगेऔर यदि यह बचावभी आपको बलगम की समस्या से निजात पाने में सहायता नहीं कर पा रहे हैं तो हमारा सुझाव यही है कि आप अपनी डॉक्टर से सलाह लें।  

 

अंग्रेजी दवाइयों का सेवन बिना किसी सलाह के न करें और हम तो यही कहेंगे कि आयुर्वेद को अपनाएं क्योंकि इस समस्या से बचने के लिए आयुर्वेद में रामबाण इलाज मौजूद है। कफ की समस्या से बचने के लिए और इससे जुड़ी आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में जानने के लिए आप हमारा अगला लेख पढ़ सकते हैं।  

 हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हमें ऐसे बहुत से लोग मिलते हैं जो लगातार खांसते रहते हैं यानी कि ऐसे लोग जिनका गला साफ नहीं रहता। इस समस्या को आम भाषा में कफ यानी कि बलगम के नाम से जाना जाता है। बुजुर्ग लोगों में यह समस्या काफी ज्यादा पाई जाती है, लेकिन आजकल यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में ले रही है। वैसे तो व्यक्ति के शरीर में प्रतिदिन थोड़ी-बहुत कफ का उत्पादन होता है लेकिन जब यह संख्या बढ़ जाती है तब यह जानलेवा बीमारी का रूप ले लेती है। 

 

ज्यादा बलगम बनने की वजह से व्यक्ति के शरीर में स्वास से संबंधित काफी सारी जानलेवा और खतरनाक बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम इस बात की जानकारी प्राप्त कर लें कि आखिर बलगम की समस्या दरअसल होती क्या है और इसके के जन्म लेने की सही वजह क्या है।  

 

कफ की समस्या क्या होती है?  

कफ एक चिपचिपा और गाढ़ा लिक्विड पदार्थ होता है जो कि हमारे शरीर में मौजूद टिशु की वजह से बनता है। सामान्य भाषा में अगर कहा जाए तो कफ को रेस्पिरेटरी सिस्टम यानी हमारी श्वास प्रणाली बनाती है। कफ को बॉडी के बहुत सारे फंक्शन के लिए अत्यंत जरूरी माना जाता है। कफ हमारे गले में एक जाल की तरह काम करता है जो कि बाहर से हमारे शरीर में जाने वाली प्रदूषित चीजों को शरीर के अंदर यानी गले से नीचे पहुंचने में रोकता है।
 

 

कफ में बाहरी बैक्टीरिया से लड़ने के लिए कुछ खास एंजाइम होते हैं, जोकि बाहर से शरीर में जाने वाले बैक्टीरिया से लड़ कर उन्हें नष्ट करते हैं। आम तौर पर बलगम हमारे लिए कोई चिंता का विषय नहीं है, लेकिन शरीर में जब कफ अत्यधिक मात्रा में बनने लगे तो यह सिर्फ चिंता का विषय ही नहीं बल्कि हमारी जान का दुश्मन बन जाता है। कभी-कभी जब कब अत्यधिक मात्रा में बनने लगता है तो यह हमारे लिए सांस लेने में भी परेशानियां उत्पन्न करता है।  

 

अगर हमारे शरीर में कफ का उत्पादन अत्यधिक मात्रा में हो रहा है तो फिर इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। आइए हम आपको कुछ चुनिंदा एवं महत्वपूर्ण कारणों से वाकिफ करवाते हैं। वातावरण में बदलाव व्यक्ति के शरीर में अत्यधिक मात्रा में कफ के उत्पादन का सबसे मुख्य कारण होता है। मौसम में बदलाव के कारण व्यक्ति के शरीर में एलर्जी हो जाती है और यही एलर्जी ज्यादा बलगम बनाने के लिए जिम्मेदार होती है। मौसम में बदलाव के समय पौधे पोलेन छोड़ते हैं, जो खांसी और कफ के लिए जिम्मेदार होते हैं। इन पोलेन्स को बाहर निकालने के लिए बॉडी अधिक मात्रा में कफ बनाती है। 

 

सर्दियों के मौसम में गले में बलगम की समस्या काफी आम हो जाती है ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों के मौसम में वायरल इंफेक्शन जैसे फ्लू, साइनस इंफेक्शन और सामान्य सर्दी जुकाम होता है और ये सारे वायरल इंफेक्शन कफ को जन्म देने में सहायक होते हैं।  

 

अधिक मसालेदार भोजन के सेवन से भी व्यक्ति को कफ की समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में अधिकतर यह बीमारी देखने को मिल जाती है। परफ्यूम्स, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स या पर्यावरण में फैला धुआं, जिसमें जलन पैदा करने वाले कैमिकल्स होते हैं ये सभी भी कफ जैसी गंभीर बीमारी को जन्म देने में काफी सहायता प्रदान करते हैं।  

 

बलगम अगर व्यक्ति के शरीर में 8 या 10 दिन से ज्यादा तक ठहर जाता है तो समझ लीजिए कि यह आपके लिए परेशानी का विषय बन चुका है और इस स्थिति में आपको सतर्कता के साथ काम करना चाहिए । तो यदि आपको भी गले में बलगम की समस्या हो रही है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में मत लीजिए क्योंकि यह छोटी समस्या आने वाले समय में आपके लिए कई बड़ी परेशानियां खड़ी कर सकती है।  

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हो और आप चाहते हैं कि पूरा भारत आरोग्य बने तो मिशन आरोग्यम से जुड़ें। मिशन आरोग्यम से जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल मिशन आरोग्यम को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें। 

Need Personalized Kidney Care?

Book a free consultation with our kidney specialists today.