+91 77357 00700 · Online Consultation Available
मलेरिया क्या है और क्यों होता है?

मलेरिया क्या है और क्यों होता है?

📅 2020-08-03

भारत में जब भी बारिश का मौसम आता है अपने साथ कई तरह की नई बीमारियां भी लेकर आता है और उन्हीं बीमारियों में से एक है मलेरिया। हर साल लगभग 42 करोड़ लोग इस बीमारी का शिकार हो जाते हैं और यही नहीं साल भर में मलेरिया की वजह से 20 लाख से 30 लाख लोग अपनी जान गवां देते हैं। मलेरिया एक ऐसा रोग है जिसमे रोगी को सर्दी और सिरदर्द के साथ बार-बार बुखार आता है। इसमें बुखार कभी कम हो जाता है तो कभी दुबारा आ जाता है। गंभीर मामलों में रोगी कोमा में चला जाता है या उसकी मृत्यु तक हो जाती है। इसलिए आवश्यक है कि हम मलेरिया की समस्या को नजरअंदाज न करें और इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।  

मलेरिया क्या है और क्यों होता है?  

मलेरिया की समस्या आमतौर पर बारिश का पानी जमने के बाद उसमें पैदा हुए मछरों की वजह से होती है। मलेरिया प्लाज़्मोडियम नामक परजीवी (parasite) के कारण होता है। मलेरिया, मादा एनोफेलीज मच्छर (Anopheles mosquito) के काटने से शुरू होता है जो इस परजीवी को शरीर में छोड़ता है। भारत में इस खतरनाकबीमारी का खतरा पूरे साल बना रहता है। हालांकिबारिश के दौरान और बारिश के बाद यह बीमारी अधिक लोगों को होती है।  

 

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के मुताबिक दक्षिण पूर्व एशिया में कुल मलेरिया के मामलों में से 77% मामले भारत में हैं। यह बीमारी मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, गोवा, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में अत्यधिक पाई जाती है क्योंकि इस छेत्र में नमी काफी होती है।  

 

मलेरिया की बीमारी उन चुनिंदा बीमारियों में शामिल है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत ही आसानी से फैल जाती हैं। इसी कारण से मलेरिया के मरीज ज्यादा देखने को मिलते हैं। आइए हम इस बात को भी समझ लेते हैं कि आखिर किस प्रकार मलेरिया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाता है।  

 

 

मेलरिया कैसे फैलता है?  

मलेरिया के फैलाव को काफी आसानी के साथ समझा जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित है तो जब उससे एनोफेलीज मच्छर काटता है तो उस मच्छर में मलेरिया के परजीवी चले जाते हैं। यदि दूसरे शब्दों में समझा जाए तो मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति को काटने के बाद मच्छर के अंदर मलेरिया को उत्पन्न करने वाला परजीवी चला जाता है। और इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अगर वही मच्छर तुरंत किसी और व्यक्ति को काटता है तो फिर उस व्यक्ति के अंदर भी मलेरिया का वायरस चला जाता है यानी कि परजीवी चला जाता है। परजीवी शरीर में जाने के बाद सीधा व्यक्ति के लिवर में चला जाता है और 1 वर्ष तक लीवर में रहता है। जब परजीवी परिपक्व यानी कि मैच्योर होते हैं तो वे लिवर को छोड़ देते हैं और व्यक्ति की लाल रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करते हैं। यह तब होता है जब आमतौर पर लोगों में मलेरिया के लक्षण विकसित होते हैं।  

तो अब आपके समझ में आ ही गया होगा कि मलेरिया कितनी खतरनाक बीमारी है। मलेरिया सीधा आपकी रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करती है। आमतौर पर कम उम्र के बच्चे गर्भवती महिलाएं और बुजुर्गों में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है। इस बीमारी से बचने के उपाय और इसके लक्षणों के बारे में हम अगले लेख में आप से चर्चा करेंगे। लेकिन अभी के लिए आप इस बात को समझ लीजिए और जान लीजिए कि यह बीमारी बहुत ही खतरनाक है इसे आम समझने की भूल ना करें।  

 मलेरिया से बचाव 

 

बीमारी चाहे कोई भी हो लेकिन शुरू होने से पहले व्यक्ति के शरीर में कोई ना कोई लक्षण अवश्य दिखाती है जिसे पहचान कर अगर हम उससे बचने के उपायों को अपना ले तो अवश्य ही हम खुद को उस बीमारी से और उसके खतरनाक परिणामों से खुद को बचा सकते हैं। मलेरियाभी उन बीमारियों में शामिल है जिसके शुरुआती लक्षणों को अगर पहचान लिया जाए तो उससे बचा जा सकता है।  

 

मलेरिया इतनी खतरनाक बीमारी है कि गंभीर मामलों में मरीज मूर्च्छा में जा सकता है और उसकी मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए आवश्यक है कि हम समय रहते इससे बचने के प्रयासों को अपनाएं। यह लेख उन लोगों के लिए है जो मलेरिया के लक्षणों और उससे बचने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं।  

 

मलेरिया के लक्षण-  

आमतौर पर मलेरिया की बीमारी शुरू होने और लक्षण के विकसित होने के बीच का समय लगभग 7 से 18 दिन का होता है। हालांकि कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जिनमें लक्षण विकसित होने में 1 साल तक का समय लग जाता है लेकिन जो लक्षण विकसित होते हैं वह सब तरह के मामलों में समान होते हैं-- 

 

1) बुखार- मलेरिया के शुरू होने का सबसे बड़ा लक्षण यह है कि शरीर का तापमान बढ़ जाता है यानी कि व्यक्ति को बुखार हो जाता है। यदि बारिश के मौसम के बाद आप को बुखार जैसी कोई समस्या हो रही तो आपको तुरंत चेकअप करवाना चाहिए हो सकता है आपके शरीर में मलेरिया की शुरुआत हो रही हो। 

 

2) ठंड लगना- ठंड लगना भी मलेरिया के लक्षण माना जाता है। मलेरिया की शुरुआत के समय ठंड लगने के साथ-साथ आपके शरीर मे कपकपाहट भी शुरू हो जाती है।  

 

3) उल्टी होना - अगर किसी व्यक्ति को उल्टी होनी शुरू हो गई है तो उस व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक है कि व्यक्ति तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच करवाएं कि आखिर किस वजह से उल्टी हो रही है। कई दफा मलेरिया की शुरुआत से पहले भी व्यक्ति को उल्टियां होती हैं।  

 

4) पसीना आना- शरीर से अधिक मात्रा में पसीना निकलना भी मलेरिया का एक महत्वपूर्ण लक्षण होता है। जैसे-जैसे मलेरिया का परजीवीशरीर में फैलता है व्यक्ति के शरीर से पसीना अधिक मात्रा में निष्कासित होने लगता है।  

5) मांसपेशियों में दर्द होना,दस्त, आम तौर पर अस्वस्थ महसूस करना भी मलेरिया के कुछ महत्वपूर्ण लक्षण हैं। 

 

किसी भी बीमारी के लक्षणों को पहचानना तो काफी आसान है, लेकिन मुश्किल काम यहहै कि लक्षणों को पहचानने के बाद हम उस बीमारी से बचने के लिए उपायों को अपनापाते हैं या नहीं। मलेरिया से बचने के उपायों को अगर सही समय पर ना अपनाया गया तो यह बीमारी हमारी जान भी ले सकती है। 

 

मलेरिया से कैसे बचें- 

1) मलेरिया से बचने का सबसे मुख्य और महत्वपूर्ण तरीका यही है कि मच्छरों को अपने घर में न पनपने दें। बारिश के पानी को जमने से रोकें जिससे कि मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का जन्म न हो सके। ऐसी जगह पर ना जाएं जहां पर बारिश का पानी जमा हो। 

 

2) शामकोजितना ज्यादा हो सके घर से बाहर ना निकले, घर में रहने का प्रयास करें और रात के समय अत्यधिक ध्यान दें क्योंकि रात के समय मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है। मछरदानी का उपयोग करें।  

 

3) अगर किसी कारणवश आपको बाहर जाना पड़ता है तो कोशिश करें कि ऐसे कपड़े पहने जिससे आपका शरीर पूरी तरह ढका रहे।  

 

4) समय समय पर जांच करवाते रहें। अगर आपके शरीर में उपयुक्त दिए गए लक्षण उत्पन्न होते हैं तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं क्योंकि जांच के बाद भी इस बात का पता चल पाएगा कि व्यक्ति को मलेरिया है या फिर कोई और बीमारी है।  

 

5)जब भी आपको लगे कि आपको मलेरिया समस्या हो रही है तो आपको एंटी मलेरिया दवा खानी चाहिए यह दवा मलेरिया को रोकने का प्रयास करती है। आयुर्वेद में मलेरिया का शानदार उपचार मौजूद है इस उपचार के बारे में हम आपको अगले हिस्से में विस्तार से बताएंगे।  

 

मलेरिया इतनी खतरनाक बीमारी है कि इसकी वजह से आपको और भी बहुत सारी जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। एनीमिया, सांस लेने में परेशानी, कुछ महत्वपूर्ण अंगों का काम ना करना मलेरिया के दुष्प्रभाव से उत्पन्न होने वाले कुछ गंभीर समस्याएं हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि एक बार पुरी तरह सही होने के कुछ समय बाद फिर से मलेरिया के लक्षण व्यक्ति में देखने को मिल जाते हैं। इसलिए आवश्यक है कि इस बीमारी को हम हल्के में बिल्कुल भी ना लें।  

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हो और आप चाहते हैं कि पूरा भारत आरोग्य बने तो मिशन आरोग्यम से जुड़ें। मिशन आरोग्यम से जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल मिशन आरोग्यम को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें।

{ youtube )

Need Personalized Kidney Care?

Book a free consultation with our kidney specialists today.