मुलेठी की विशेषता ?
आजकल दुनिया में अधिकतर लोग किसी न किसी तरह की बीमारी से लड़ रहे हैं और उस बीमारी इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो अकेले ही आपको कई तरह की बीमारी से राहत दिला सकती है तो अवश्य ही आप थोड़े से अचंभित जरूर होंगे। परंतु यह सौ प्रतिशत सच है। हम बात कर रहे हैं आयुर्वेदिक जड़ी बूटी मुलेठी के बारे में।
मुलेठी का नाम हम सब ने अवश्य ही एक न एक बार जरूर सुना होगा। आमतौर पर मुलेठी का इस्तेमाल मीठेपन को बढाने के लिए किया जाता है परंतु सर्दी जुकाम जैसी छोटी बीमारियों से लेकेए मुलेठी बहुत सी बीमारियों से लड़ने में भी काफी सहायक होती है। मुलेठी का उपयोग भारतीय आयुर्वेद के साथ.साथ चीनी दवाओं में भी प्राचीन काल से होता आ रहा है।
आयुर्वेद में मुलेठी को एक विशेष स्थान प्राप्त है और आयुर्वेद का मानना है कि मुलेठी अत्यंत ही चमत्कारी जड़ी बूटी है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मुलेठी क्या हैए यह कहाँ पाई जाती है और साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि मुलेठी हमें कौन कौन सी गंभीर बीमारियों से बचा सकती है।
मुलेठी की विशेषता?
मुलेठी एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका स्वाद चीनी की तुलना में बहुत अत्यधिक मीठा होता है। मुलेठी वास्तव में एक झाड़ी के प्रकार का पौधा होता है। मुलेठी को अलग अलह भाषाओँ में अलग.अलग नामों से जाना जाता है। अंग्रेजी में मुलेठी कोलिकोरिसए संस्कृत में मधुयष्टिए आयुर्वेदिक में यष्टिमधु या फिर मुलेठी और कई और अन्य भाषाओँ में इसे मुल्तीए यशती.माधूए यशती.मधुकाए जेथी माध भी कहा जाता है। लेकिन मुलेठी सबसे ज्यादा प्रचलित नाम है।
मुलेठी में कई पोषक तत्वों और फ्लेवोनॉइड्स की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। यह विटामिन बी और विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत है। इसमें फॉस्फोरसए कैल्शियमए कोलीनए आयरनए मैग्नीशियमए पोटेशियमए सेलेनियमए सिलिकॉन और ज़िंक जैसे खनिज भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।
मुलेठी के पौधे में गुलाबी और जामुनी रंग के फूल उगते हैं। मुलेठी के फल आमतौर पर लम्बेए चपटे तथा काफी कांटेदार होते है। इसकी पत्तियाँ सयुक्त होती है। मुलेठी का पौधा आपको पूरे भारतवर्ष में कहीं भी मिल सकता है। मुलेठी के पौधे को ढूंढने के लिए किसी भी व्यक्ति को ज्यादा प्रयासों की जरूरत नहीं होगी।
मुलेठी का पौधा घर में कैसे उगाएं. भारत में आमतौर पर मुलेठी की खेती होती है यानी कि इसकी पैदावार बड़े पैमाने पर की जाती है। घर में मुलेठी उगाना काफा मुश्किल काम है। मुलेठी के खेती के लिए काफी समय और मशक्कत की आवश्यकता होती है।
मुलेठी के फायदे.
1) लीवर के लिए फायदेमंद. मुलेठी पीलियाए हेपेटाइटिस और गैर शराबी फैटी लिवर जैसी जानलेवा बीमारियों के इलाज अत्यधिक मददगार साबित होता है। इस पौधे में ऐसे बहुत से गुण होते हैं जो लीवर संबंधित बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।
2) बालों के लिए फायदेमंद. मुलेठी का इस्तेमाल बालों को सही पोषण देने और बालों को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। मुलेठी के क्वाथ से बालों को धोने से बाल बहुत तेजी के साथ से बढ़ते हैं। तो अगर आपको भी बालों से सम्बंधित कोई समस्या है तो आज से ही मुलेठी का प्रयोग शुरू करें।
3) माइग्रेन से छुटकारा. माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी लोग मुलेठी का इस्तेमाल करते हैं। मुलेठी का चूर्ण शहद में मिलाकर नाक में डालें। इससे माइग्रेन के दर्द से आराम मिलता है।
4) आंखों के रोग से छुटकारा. अगर किसी भी व्यक्ति को आमतौर पर आंखों से सम्बंधित कोई समस्या है जैसे कि यदि उसकी आँखों में जलन होती है या फिर दर्द रहता है तो ऐसी समस्याओं में भी मुलेठी काफी लाभदायक साबित होती है।
5) मुंह के छालों से छुटकारा. अगर आप में से किसी भी व्यक्ति के मुंह में छाले हो गए हैं तो मुलेठी के कुछ टुकड़े लें और उसमें शहद मिलाकर चूसें। ऐसा करने से बहुत जल्द आपको राहत का एहसास होगा।
सिर्फ इतना ही नहीं मुलेठी कई और गंभीर समस्याओं से हमें छुटकारा दिलाने में सहायक है। दिल की बीमारियांए सूखी खांसीए सर्दी जुखामए पेट दर्दए मोटापाए खून की उल्टीए मूत्र में जलनए खून की कमीए स्तन में दूध की कमीए कमजोरी से छुटकाराए मिर्गीए सेक्स समस्याओं से भी निज़ाद पाने के लिए मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता है।
हम आशा करते हैं कि आपको आयुर्वेद की चमत्कारी जड़ी बूटी मुलेठी के फायदों के बारे में आपको अच्छे से समझ आ गया होगा। और अब अगर आपको उपयुक्त कोई भी समस्या होगी तो आप अवश्य ही मुलेठी को प्रयोग में लेंगे।
अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हो और आप चाहते हैं कि पूरा भारत आरोग्य बने तो मिशन आरोग्यम से जुड़ें। मिशन आरोग्यम से जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल मिशन आरोग्यम को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें। ( youtube )
Need Personalized Kidney Care?
Book a free consultation with our kidney specialists today.
