+91 77357 00700 · Online Consultation Available
क्यों किडनी की बीमारी के इलाज के लिए आयुर्वेद का चयन करें

क्यों किडनी की बीमारी के इलाज के लिए आयुर्वेद का चयन करें

📅 2020-08-25

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां पिछले कई शताब्दियों से लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाती रहीं हैं। इसके बावजूद आज आलम यह है कि लोग आयुर्वेद की खासियत को नजरअंदाज कर के एलोपैथी के बिछाए दलदल में फंसते चले जा रहे हैं। लोगों को इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं है कि अंग्रेजी दवाएं उनके शरीर को अंदर से खोखला कर रहीं हैं। जिन लोगों को इस बारे में पता है कि अंग्रेजी दवाएं उनके शरीर के लिए हानिकारक होती है वह भी इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। और ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि अंग्रेजी दवाएं तुरंत असर दिखाना शुरू कर देती है, उसमें इतने खतरनाक केमिकल होते हैं कि जो शरीर में पहुंचते ही रोग से लड़ने की क्षमता रखते हैं। यही तेजी अंग्रेजी दवाओं के हानिकारक होने का सबूत होती है क्योंकि रोग को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए अंग्रेजी दवाओं के निर्माता उसमें खतरनाक केमिकल मिलाते हैं जो आपके शरीर को उस रोग से तो ठीक कर देता है जिसके लिए आपने दवा का इस्तेमाल किया है, लेकिन कई और रोगों को जन्म दे जाता है।

किडनी की समस्या:-

आज हम आपको बताएंगे कि क्यों किडनी की बीमारी के लिए आयुर्वेद को चुनना आपके लिए सही साबित हो सकता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से लोगों का शरीर बीमारियों का घर बन चुका है। किडनी की बीमारी उन बीमारियों में से एक है जो कि इंसान के शरीर के अंदर बहुत ही तेजी से पनपती है। अगर सही समय पर किडनी की बीमारी का इलाज न किया गया तो यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।

दोस्तों यह तो हम सभी जानते हैं कि किडनी हमारे शरीर का कितना महत्वपूर्ण अंग होता है। जिस प्रकार से एक गाड़ी का इंजन उस गाड़ी के लिए सब कुछ होता है उसी प्रकार किडनी भी हमारे शरीर के लिए एक गाड़ी के इंजन के समान ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आवश्यक है कि हम अपनी किडनी को सुरक्षित रखें और उसे किसी भी बीमारी की जकड़ में आने से बचाएं।

परंतु कई बार ऐसा होता है कि हम अपना ध्यान सही से नहीं रख पाते और उसी वजह से हमें कुछ बीमारियों का सामना करना पड़ता है। किडनी की बीमारियां भी उन्हीं समस्याओं में शामिल है जो कि लापरवाही के कारण शुरू होती है। अगर कोई व्यक्ति सही समय पर किडनी का सही इलाज ना करवाए तो अंत में उसे किडनी फेलियर या फिर किडनी ट्रांसप्लांट का सामना भी करना पड़ सकता है। और आप सभी जानते हैं कि आजकल इलाज कितना महंगा हो गया है किडनी ट्रांसप्लांट में लाखों रुपए लग जाते हैं। अमीर आदमी तो किडनी ट्रांसप्लांट जैसा महंगा ट्रीटमेंट करवा सकता है लेकिन मिडिल क्लास और गरीबों के लिए तो यह करवाना नामुमकिन है। अंग्रेजी दवाओं का मूल्य दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

किडनी की समस्या के लिए आयुर्वेद में मौजूद है रामबाण इलाज:-

इसलिए दोस्तों हमारा सुझाव यह है कि अगर आपको किडनी में किसी भी प्रकार की समस्या है तो एलोपैथी को छोड़कर आयुर्वेद की तरफ बढ़े। पिछले कई दशकों से आयुर्वेद में किडनी की समस्याओं का सफल इलाज होता चला आ रहा है। आयुर्वेद ने किडनी के लगभग हर रोग की दवा का आविष्कार कर लिया है। आयुर्वेद से जुड़ी सबसे खास बात क्या है कि सभी आयुर्वेदिक औषधियां, जड़ी बूटियों की मदद से बनाई जाती है और इन औषधियों का इंसान के शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलता है। वहीं दूसरी तरफ अगर अंग्रेजी दवाओं की बात की जाए तो अगर कोई व्यक्ति किडनी के रोग से उभरने के लिए अंग्रेजी दवाओं का सेवन कर रहा है तो हो सकता है उसे किडनी की समस्या से छुटकारा मिल जाए लेकिन कुछ समय बाद आप पाएंगे कि उन अंग्रेजी दवाओं की वजह से उस व्यक्ति के शरीर में किसी और रोग ने जन्म ले लिया है।

आयुर्वेद की दवा किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले घातक तत्वों को भी बेअसर करती है। अभी हाल में ही भारत के कोलकाता शहर में एक विज्ञान मेले का आयोजन हुआ था जहां पर किडनी के रोगों में आयुर्वेदिक औषधियों के प्रभाव के बारे में चर्चा की गई थी और यह बात साबित हुई कि किडनी के रोग के लिए आयुर्वेद एक सफल और सस्ता इलाज देता है।

भारत के बहुत से आयुर्वेदिक चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का भी यह मानना है कि किडनी से संबंधित रोगों में अगर कोई व्यक्ति आयुर्वेद की औषधियां इस्तेमाल करता है तो उसको अवश्य ही उन रोगों से निपटने में सफलता मिलेगी। और दूसरी तरफ यह बात तो कई दशकों से साबित हो चुकी है कि आयुर्वेदिक दवाओं का इंसान के शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

पुनर्नवा, गोछुरा, हल्दी, चंदन, वरुण, पलाश का पेड़, गुड्डुची जैसी अनगिनत जड़ी बूटियों से निर्मित आयुर्वेदिक औषधियां आजकल आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर पर मौजूद है जो कि आपको किडनी के रोगों से मुक्त कर सकती हैं। हमारी सलाह आपको यही है कि एक बार आप अपने किडनी रोग से संबंधित समस्याओं को जाकर किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक के साथ साझा करें और उनके आदेशानुसार आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के सेवन को प्रारंभ करें। आप बहुत जल्द ही अपने स्वास्थ्य में बदलाव को महसूस करेंगे।

आयुर्वेद करता है सस्ता और सटीक इलाज:-

एक और बात जो आयुर्वेदिक औषधियों को अंग्रेजी दवाओं से ऊपर रखती है वह यह है कि आयुर्वेद का इलाज, एलोपैथी के इलाज के कंपेयर में बहुत ही सस्ता होता है। एलोपैथी में आपको रोजाना अलग-अलग प्रकार की दवाओं का सेवन करना पड़ेगा जो कि आपके किडनी के लिए तो फायदेमंद होंगी लेकिन उन दवाओं में ऐसे ऐसे केमिकल मौजूद होते हैं जो आपके शरीर के बाकी के अंगों को कमजोर बना देंगे। वहीं दूसरी तरफ आयुर्वेदिक औषधियों में ऐसे कोई भी केमिकल मौजूद नहीं होते हैं। सभी प्रकार की आयुर्वेदिक दवाएं जड़ी बूटियों की मदद से बनाई जाती है जो कि धरती में उगती हैं। और तो और आयुर्वेद का इलाज भी काफी सस्ता होता है।

दोस्तों अगर आप में से कोई भी किडनी की समस्याओं से पीड़ित है, आपके परिवार में या फिर आपके दोस्तों में कोई ऐसा है जिसे किडनी की समस्या है तो हमारा सुझाव यही है एलोपैथी में इलाज ढूंढने की बजाय आप आयुर्वेद में किडनी का इलाज करवाएं क्योंकि आयुर्वेद ने पिछले कई सालों से कई लोगों का सफल इलाज किया है। जिन जिन लोगों का इलाज हुआ है उनमें से बहुत से लोगों के पॉजिटिव फीडबैक भी देखने को मिले हैं। यदि आपको भी अपना स्वास्थ्य और अपनी अपनी किडनी को सुरक्षित रखना है तो आज ही आयुर्वेद से जुड़े।

Need Personalized Kidney Care?

Book a free consultation with our kidney specialists today.