+91 77357 00700 · Online Consultation Available
क्या बच्चों के लिए आयुर्वेदिक मेडिसिन सेफ है ?

क्या बच्चों के लिए आयुर्वेदिक मेडिसिन सेफ है ?

📅 2020-08-23

भारत में दिन प्रतिदिन आयुर्वेदिक दवाओं का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। लोग एलोपैथिक दवाओं को छोड़कर आयुर्वेद की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। देरी से ही सहीए परंतु लोगों को यह समझ में आने लगा है कि एलोपैथिक दवाएं उनके शरीर पर हानिकारक असर करती हैं जिसकी वजह से उनके शरीर में बहुत सी तरह तरह की बीमारियों उत्पन्न हो जाती है। 

आयुर्वेदिक दवाएं पूरी तरह से जड़ी बूटियों की मदद से बनाई जाती हैं और इसलिए यह मनुष्य के शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक और सेफ्टी के लिहाज से भी काफी अच्छी होती हैं। परंतु आजकल लोगों के मन में एक नए प्रकार का प्रश्न उभर रहा है। कई लोगों ने हमसे भी यह प्रश्न किया है। प्रश्न यह है कि क्या आयुर्वेदिक दवाएं बच्चों के लिए सेफ है?

किसी भी चीज के संदर्भ में उठने वाले सभी प्रकार के प्रश्न जायज होते हैं और अब आयुर्वेदिक दवाइयों के ऊपर उठ रहा है यह प्रश्न भी एक तरह से लाजमी है। कोई भी माता.पिता अपने बच्चों को जब कोई चीज खाने के लिए देता है तो उसे अपने बच्चे को देने से पहले उसकी हर तरह से जांच कर लेता है और यहां पर तो बात दवाइयों की हो रही है। 

 मार्केट में मिलने वाली आज कल बहुत सी दवाइयां ऐसी होती हैं जिनमें तरह तरह के केमिकल होते हैं और अगर उनका गलत डोज़ बच्चे को दे दिया जाए तो वह शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। परंतु जैसा कि हमने आपको बताया आयुर्वेदिक दवाओं में केमिकल तभी मिलाया जाता है जब उसकी बहुत ही ज्यादा जरूरत हो और इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि वह केमिकल इतनी मात्रा में दवा में ना डाला जाए कि किसी भी व्यक्ति के शरीर को उससे नुकसान हो।  

वहीं दूसरी तरफ अगर बात की जाए एलोपैथिक दवाओं की तो उन दवाओं को बनाते वक्त इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता कि जो भी व्यक्ति उस दवा को खाने वाला है उसको परेशानी ना हो बल्कि इस बात का ध्यान रखा जाता है कि जिस बीमारी के लिए वह दवा बनाई जा रही है उस बीमारी को कितनी जल्दी मनुष्य के शरीर से दूर करें और इसी फास्ट रिएक्शन के लिए उन दवाओं में तरह तरह के केमिकल को मिला दिया जाता है। 

एलोपैथिक दवाई बच्चों के लिए तो बहुत ही ज्यादा हानिकारक होती हैं क्योंकि बच्चों की इम्युनिटी काफी तेज होती है और हर प्रकार के केमिकल जल्दी से उनके शरीर में घुल जाते हैं और नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं जिससे उनकी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। हमने अक्सर यह देखा है कि जिन बच्चों को बचपन में ज्यादा दवाइयां खिलाई जाती हैं वह आगे चलकर बहुत बीमार पड़ने लगते हैं और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बिल्कुल कम हो जाती हैं। 

दूसरी तरफ सारी आयुर्वेदिक दवाएं जड़ी बूटियों से निर्मित होती है और अगर कोई भी बच्चा गलती से दवाओं का ओवरडोज भी ले लेता है तो भी उसे कोई बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होने वाला है क्योंकि जड़ी बूटियों ने आज तक कभी भी किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है। जैसा कि हम ने बताया कि बड़ों के मुक़ाबले बच्चों में दवाइयों का रिएक्शन होने की ज़्यादा संभावना होती है। 

आयुर्वेद में मौजूद दवाइयों के गुणों को किसी भी प्रकार से नकारा नहीं जा सकता है। इसमें कई बड़े बड़े रोगों को ठीक करने की क्षमता है। इनमें से कई दवाइयां बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद और असरदार होती है लेकिन कुछ ऐसी आयुर्वेदिक दवाइयां भी हैं जो आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हम आपको यह सुझाव देना चाहते हैं कि आप जब भी किसी बच्चे को कोई दवा दे रहे हो तो एक बार हमारे आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। 

यह बात तो सभी को पता है कि बिना सुझाव और सलाह के किसी भी चीज का इस्तेमाल करना सही बात नहीं है और दवा तो हमें जीवन में कभी भी बिना किसी चिकित्सक की सलाह के बिना नहीं लेनी चाहिए। अगर बात बच्चों को दवा देने की है तो सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप पहले किसी आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श ले लें उसके बाद चिकित्सक के आदेश के अनुसार बच्चों को दवा का सेवन करवाएं। 

आयुर्वेद में कुछ ऐसी औषधियां है जो कि बच्चों के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होती है इसलिए जब भी कभी आप हमारे आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर पर आते हैं तो सबसे पहले मेडिकल स्टोर वाले आपसे यही बात पूछते हैं कि आप यह दवा किस उम्र के व्यक्ति के लिए ले रहे हैं। मेडिकल स्टोर पर मौजूद चिकित्सक को यह पता होता है कि बच्चों के लिए कौन सी दवा फायदेमंद रहेगी और कौन सी हानिकारक। 

जयपलाए स्नुहिए विषमुष्टिध्तिन्दुकध्लकुचए दन्तीए पारसीक यवानीए अहिफेनएभांगए करवीरए अर्कएधतूराए वत्सनाभ गुंजाए सर्पविषए भल्लातकए श्रिंगीविशए लांगली जैसी कुछ जड़ी बूटियां आयुर्वेद में मौजूद है जो कि बच्चों के सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। कम उम्र के बच्चों को इन जड़ी.बूटियों से युक्त दवाएं ना ही दें तो बेहतर है। 

परंतु हमारा सुझाव आप सभी लोगों के लिए यही है कि अगर आपके बच्चे को किसी भी प्रकार की समस्या है तो एलोपैथिक दवाओं के तरफ भागने से पहले एक बार आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में जरूर सोचें क्योंकि आयुर्वेदिक दवाएं रोग को पूरी तरह से नष्ट करने की क्षमता रखती हैं। बच्चों को शुरू से ही आयुर्वदिक दवाओं की आदत डालनी चाहिए जिससे आगे चलकर वह अंग्रेजी दवाओं की तरफ भागने से पहले आयुर्वेदिक दवाओं और उसके लाभ के बारे में जानते रहे। 

बड़े.बड़े आयुर्वेदिक चिकित्सकों का यही मानना है कि आयुर्वेदिक दवाएं बच्चों के शरीर के लिए काफी अच्छी होती है क्योंकि आयुर्वेदिक दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। साथ ही साथ आयुर्वेदिक दवाओं से जुड़ी एक सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि यह रोग को पूरी तरह से खत्म करने की क्षमता रखती है। मतलब अगर आप अपने बच्चे को किसी भी रोग से लड़ने के लिए आयुर्वेद की कोई दवा दे रहे हैं तो आप इस बात का विश्वास रखिए कि अगर एक बार वह रोग आयुर्वेदिक दवाओं की मदद से सही हो गया तो फिर दोबारा आपके बच्चे को वह रोग शायद ही कभी परेशान करेगा। 

इसलिए आवश्यक है कि आप अपने बच्चे को बचपन से ही आयुर्वेदिक औषधियों की आदत डलवाएं। अगर शुरू से ही अच्छी आदत लग जाएगी तो जीवन भर उसे साथ नहीं छूटेगा। आयुर्वेद का वरदान भारत को मिला है तो आवश्यक है कि भारत की आने वाली युवा पीढ़ी आयुर्वेद की मदद से और आयुर्वेद के इस्तेमाल से स्वस्थ रहें। 

Need Personalized Kidney Care?

Book a free consultation with our kidney specialists today.