किडनी को सुरक्षित रखने के लिए 10 खाद्य पदार्थों से बचें
किडनी किसी भी इंसान के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होती है। जब किसी कारणवश किसी व्यक्ति की किडनी खराब हो जाती है या फिर किसी व्यक्ति की किडनी सही प्रकार से काम करना बंद कर देती है तब ऐसी सम्सस्याओं को किडनी रोग कहा जाता है। आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किडनी रोग हो जाना काफी आम बात हो गयी है। किडनी की समस्या इसलिए भी ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इसकी वजह से शरीर के बाकी अंगों को भी असहजता होने लगती है।
किडनी के रोगों से निवारण पाने या फिर उनसे बचने के किए आवश्यक है कि किडनी के रोग के इलाज के साथ साथ हम अपने खानपान पर भी ध्यान दें क्योंकि किडनी की समस्या के दौरान अगर हम कुछ परहेज का खाना खाएंगे तो पथरी और किडनी में सूजन जैसी समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। तो आज हम आपको ऐसी 10 चीजों के बारे में बताएंगे जिसके सेवन न करने से आपको किडनी की समस्याओं से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
1:- अधिक मात्रा में चीनी का सेवन न करें.
हाई ब्लड प्रेशर और सुगर की वजह से बहुत से लोगों को किडनी की समस्या हो जाती है। हाई ब्लडप्रेशर और सुगर का सबसे बड़ा कारण है अधिक मात्रा में चीनी का सेवन। तो अगर आपको किडनी रोगों से बचना है तो अधिक मात्रा में चीनी का सेवन बिल्कुल न करें। नाम मात्र चीनी का इस्तेमाल करें। उन सभी उत्पादों से दूरी बनाएं जिसमें चीजी अधिक मात्रा में मौजूद होती है।
2:- प्रोसेस्ड फ़ूड न खाएं.
किडनी की समस्याओं से बचने के लिए प्रोसेस्ड फ़ूड न खाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि प्रोसेस्ड फ़ूड में काफी अधिक मात्रा में सोडियम और फॉस्फोरस मौजूद होता है जोकि किडनी रोगियों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक होता है। साइंटिफिक स्टडी के मुताबिक प्रोसेस्ड फूड से अधिक मात्रा में फॉस्फोरस लेने से किडनी स्वस्थ हों तो भी उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।
3:- धूम्रपान न करें.
धूम्रपान न सिर्फ किडनी की समस्याओं को बढ़ावा देता है बल्कि इंसान के शरीर के बाकी अंगों को भी नष्ट कर देता है। यह तो सब जानते हैं कि धूम्रपान हमारे फेफड़ों और हृदय के लिए काफी नुकसानदेह होता लेकिन क्या आपको पता है धूम्रपान हमारे किडनी को भी उतना ही नुकसान देता है जितना कि फेफड़ों को। इसलिए धूम्रपान न करें।
4:- पेनकिलर्स का प्रयोग न करें.
आजकल लोगों को जब भी कोई परेशानी होती है तो बिना किसी डॉक्टर की सलाह के लोग मेडिकल स्टोर पर जाकर दावा ले लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है यह दवाएं शायद आपको आपकी समस्या से निज़ाद दिला दें परंतु यही दवाएं आपकी किडनी के लिए काफी हानिकारक होती हैं।
5:- शराब के सेवन से बचें.
शराब के सेवन से सबसे ज्यादा हानि अगर शरीर के किसी अंग को होती है तो वो है किडनी। रोजाना दिन में ज्यादा शराब पीने वालों में शराब न पीने वालों के मुकाबले किडनी रोग का जोखिम दोगुना होता है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो शराब के साथ साथ धूम्रपान भी करते हैंए ऐसे लोगों में किडनी रोग होने का खतरा बहुत हद तक बढ़ जाता है। इसलिए जितना हो सके उतनी शराब से दूरी बनाएं।
6:- चाय के सेवन से बचें.
चाय का सेवन भी किडनी के रोगियों के लिए अत्यधिक हानिकारक होता है। चाय से पेट से जुड़ी बहुत सी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती है। अगर आपको चाय पीनी ही है तो नींबू वाली चाय का सेवन करें या फिर ग्रीन टी का सेवन करें।
7:- पोटेशियम युक्त खाने से बचें.
किडनी की समस्याओं से पीडि़त किसी भी व्यक्ति को अपने खानपान में से पोटेशियम का सेवन कम करना चाहिए। पोटेशियम की मात्रा को कम करने के लिए फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए। हालांकि पोटेशियम का सेवन तभी कम करना हैए जब इसकी आवश्यकता होए यह फिर आपकी किडनी का फंग्शन 20 प्रतिशत से भी नीचे चला गया हो।
8:- सख्त चीजों के सेवन से बचें.
बीज युक्त आहारए कच्चा चावलए चना इस सभी चीजों के सेवन से किडनी में स्टोन की समस्या उत्पन्न होने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती हैं। इसलिए आवश्यक है कि किडनी के रोगी सख्त चीजों का सेवन कम से कम करें। जितना अधिक हो सके मुलायम चीजों का सेवन ही करें।
9:- घी तेल और मक्खन से दूरी बनाये.
उपयुक्त चीजों के अधिक सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है जो कि किडनी के लिए अच्छा नहीं होता है। घीए तेल और मक्खन में अत्यधिक मात्रा में फैट मौजूद होता है जो कि शरीर के कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
10:- अधिक नमक का सेवन भी न करें.
आप सभी ने सुना होगा कि ज्यादा नमक लीवर के लिए हानिकारक होता है लेकिन हम आपको बता दें कि नमक से किडनी रोग होने की आशंकाओं में भी काफी इजाफा होता है। इसलिए नमक का प्रयोग उतना ही करें जितने की आवश्यकता हो।
अगर आपकी किडनी में कोई समस्या है और आपको उस समस्या से छुटकारा पाना हैं तो ऊपर दी गई हुई चीजों के सेवन से खुद को दूर रखें। अगर आप ऐसा करने में सफल हो पाते हैं तो जरूर ही आपको अपने किडनी रोग से छुटकारा मिलेगा। हालांकि ऊपर सूची में ऐसी बहुत सी चीजें है जो हम रोजाना खाने में इस्तेमाल करते हैं और उन्हें छोड़ना काफी मुश्किल होता है लेकिन अगर आपको अपने जीवन को स्वस्थ रखना हैए अपनी किडनी को स्वस्थ रखना है तो आपको यह बलिदान देना होगा और अपने खाने पर कंट्रोल करना पड़ेगा।
डॉक्टर्स का भी यही मानना है कि अगर लोग अपने खाने पीने को पूरी तरह बैलेंस रखे तो लोगों की बहुत सारी परेशानियां इसी से हो सकती है क्योंकि खानपान का सीधा असर हमारे शरीर के अंगों पर पड़ता है तो अगर आप अपने जीवन को स्वस्थ एवं आनंदमय बनाना चाहते हैं तो ऊपर दी गई हुई बातों पर ध्यान दें और स्वस्थ रहें।
अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हो तो मिशन आरोग्यम से जुड़ें। मिशन आरोग्यम से जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल मिशन आरोग्यम को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें। (YOUTUBE)
Need Personalized Kidney Care?
Book a free consultation with our kidney specialists today.
