हेपेटाइटिस-बी क्यों होता है?
लीवर हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। लीवर उन अंगों में शामिल है जिसकी वजह से हम जीने में सक्षम है। इसलिए जब कभी लीवर पर कोई गलत प्रभाव पड़ता है तो उसका सीधा असर हमारे शरीर के बाकी अंगों पर पड़ता है। लीवर कुछ ही कारणों से क्षतिग्रस्त हो सकता है और इसमें सबसे मुख्य कारण है हेपेटाइटिस बी। हेपेटाइटिस बी के मरीज बहुत ही तेजी से बढ़ते जा रहें है। यह बीमारी एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से भी ज्यादा खतरनाक है।
लीवर से संबंधित 60% बीमारियां हेपेटाइटिस बी की वजह से ही होती है। दुनिया की एक तिहाई जनसंख्या हेपेटाइटिस बी से संक्रमित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जितने लोग एड्स की वजह से सालभर में मरते हैं, उससे ज्यादा लोग हेपेटाइटिस बी की वजह से 1 दिन में जान गंवा देते हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम इस खतरनाक संक्रमण के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।
हेपेटाइटिस बी क्या है?
हेपेटाइटिस बी लीवर से सम्बंधित रोग है। यह संक्रमण HBV नामक वायरस के कारण फैलता है। हेपेटाइटिस बी से ग्रषित मरीजों के लीवर में सूजन उतपन्न होने के साथ साथ जलन पैदा हो जाती है जिसकी वजह से मरीज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभीऐसा होता है कि हेपेटाइटिस बी का मर्ज ज्यादा दिन तक मनुष्य के शरीर में नहीं रहता है जिससे कि मनुष्य को ज्यादा तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता। परंतु जब यह मर्ज ज्यादा दिन तक शरीर में उपस्थित रह जाता है तब यह लीवर कैंसर जैसी खतरनाक जानलेवा बीमारी को जन्म दे देता है।
लंबे समय तक अगर यह मर्ज शरीर में रह जाता है तो इसे क्रोनिक हेपेटाइटिस बी के नाम से जाना जाता है। क्रोनिक का मतलब होता है एक खतरनाक संक्रमण। क्रोनिक हेपेटाइटिस बी का इलाज अगर समय रहते ना किया गया तो यह अवश्य ही आपकी जान ले लेगा। लीवर का क्षतिग्रस्त होना, लीवर का खराब होना और लिवर कैंसर जैसी समस्याएं हेपेटाइटिस बी केकुछ दुष्परिणाम है।
हेपेटाइटिस बी को एड्स से भी ज्यादा गंभीर बीमारी माना जाता है। जब किसी व्यक्ति को हेपिटाइटिस बी की समस्या हो जाती हैऔरकाफीसालतकठीकनहीहोता तो उसकी जान बच पाना काफी मुश्किल होती है। हेपेटाइटिस बी की वजह से खराब हुए लीवर को कई बार लोग ट्रांसप्लांट के जरिए रिप्लेस करवा देते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं रहता कि हेपेटाइटिस बी का जो संक्रमण है वह खून की वजह से फैलता है। इसलिए कभी-कभी जो नया लीवर लगता है उसमें भी हेपेटाइटिस बी की वजह से समस्याएं उत्पन्न होने की संभावनाएं रहती हैं।
हेपेटाइटिस क्यों होता है?
हेपेटाइटिस बी जैसे खतरनाक संक्रमण के फैलने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। इनमें कुछ सबसे मुख्य कारण है-
हेपेटाइटिस बी नामक वायरस आमतौर पर मरीज के खून में होता है तो यदि कोई अस्वस्थ व्यक्ति मरीज के द्वारा इस्तेमाल की गई सुई का इस्तेमाल अपने ऊपर करता है तो उसको हेपेटाइटिस बी होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं और यदि ऐसी कोई सुई का इस्तेमाल गर्भवती मां पर किया जाता है तो गर्भवती मां के साथ-साथ उसकी गर्भ में पल रहे बच्चे को भी हेपेटाइटिस बी का संक्रमण हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि कोई गर्भवती महिला हेपेटाइटिस बी की समस्या से गुजर रही होती है, तो ऐसे में उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी हेपेटाइटिस बी होने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती हैं।
अगर हम हेपेटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति के ब्लड का इस्तेमाल भी करते हैं तो भी हमें हेपेटाइटिस बी होने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती है। शायद अब आपको अंदाजा हो गया होगा कि हेपेटाइटिस बी की समस्या कितनी खतरनाक है। अगर यह बीमारी एक बार जोर पकड़ ले तो इससे बच पाना हमारे लिए नामुमकिन साबित हो सकता है इसलिए जरूरी है कि हम समय रहते सही कदम उठाएं और खुद को ऐसी जानलेवा बीमारी से बचाएं।
लीवर के खराब होने का सबसे बड़ा कारण है हेपेटाइटिस बी। इस बात को जानने के बावजूद लोग इससे बचने के प्रयासों में असफल हैं। जब तक इस बीमारी की वजह से किसी व्यक्ति की जान नहीं चली जाती तब तक उसके साथ रहने वाले लोगों को इस बात का एहसास नहीं होता कि हेपेटाइटिस बी की समस्या कितनी खतरनाक है। अगर आपको अपनी और अपने परिवार की जान की थोड़ी बहुत भी फिक्र है तो इसआर्टिकलको पूरा पढ़े क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हेपेटाइटिस बी की समस्या के लक्षण क्या है और उससे किस तरह से हम खुद को बचा सकते हैं।
हेपेटाइटिस बी के लक्षण-
असल में हेपेटाइटिस बी उन चुनिंदा बीमारियों में शामिल है जिसके लक्षण काफी ज्यादा समय तक नजर नहीं आते हैं, जिसके कारण मरीज को पता ही नहीं चल पाता कि वह हेपेटाइटिस बी के संक्रमण का शिकार हो चुका है। लेकिन जब एक बार इसके लक्षण नजर आने लगते हैं तो उन्हें पहचानना काफी आसान होता है।
1) शरीर का पीलापन- हेपेटाइटिस बी का सबसे मुख्य और महत्वपूर्ण लक्षण यह है कि इस वायरस से संक्रमित होने के बाद इंसान का शरीर पीला होने लगता है यानी कि उसे पीलिया हो जाता है। पीलिया के दौरान इंसान की आंखें पीली हो जाती है जिससे की काफी आसानी से हेपेटाइटिस बी की पहचान की जा सकती है।
2) यूरीन का पीलापन- हेपेटाइटिस बी के दौरान शरीर से निकलने वाला दूषित पानी यानी कि यूरिन भी पीली होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हेपेटाइटिस बी के दौरान लीवर सही तरह से काम नहीं कर पाता है।
3) खुजली - लीवर से संबंधित उत्पन्न होने वाली समस्याओं का सबसे बड़ा लक्षण होता है खुजली। हेपेटाइटिस बी के दौरान भी इंसान केशरीर में जगह जगह खुजली होने लगती है। तो अगर आपको रह रहकर खुजलाहट हो रही है तो समझ जाइए कि आपके लीवर पर किसी चीज का गलत असर पड़ रहा है।
4) हल्का बुखार और बदन दर्द- अगर किसी व्यक्ति को दिनभर हल्का हल्का बुखार रहता है और साथ में उसके बदन में दर्द भी रहता है तो हो सकता है उसके खून में हेपेटाइटिस बी का संक्रमण फैल गया हो। अगर ऐसा हो तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इसकी जांच करवानी चाहिए।
5) भूख कम लगना- भूख कम लगना भी हेपेटाइटिस बी का एक लक्षण माना जाता है। आमतौर पर हेपेटाइटिस बी के दौरान जब इंसान का लीवर सही तरह से काम नहीं करता है तो इंसान को भूख भी कम लगने लगती है।
आजकल के व्यक्तियों के लिए किसी बीमारी के लक्षण को पहचानना तो काफी आसान काम है, लेकिन उस बीमारी से बचने के लिए जिन उपायों को उसे अपने जीवन में धारण करना होता है , वह व्यक्ति उसे नहीं कर पाता क्योंकि वह काम उसे काफी मुश्किल लगता है। लेकिन हेपिटाइटिस बी एक ऐसी समस्या है जिसके उपायों को अगर आप नहीं अपनाएंगे तो आपकी जान भी जा सकती है।
हेपेटाइटिस बी से कैसे बचें-
1) सफाई पर ध्यान दें- हेपेटाइटिस बी से बचने के लिए साफ और सुथरी जगह पर रहना काफी लाभकारी हो सकता है। अगर व्यक्ति का वातावरण साफ है तो उसे हेपेटाइटिस बी की समस्या कभी नहीं होगी।
2) सुरक्षित यौन संबंध- हेपेटाइटिस बी से बचने के लिए सुरक्षित यौन संबंध बनाए क्योंकि यौन संबंध के दौरान हेपेटाइटिस बी की तरह और भी बहुत सारी बीमारियों का आदान प्रदान हो सकता है, इसलिए यौन संबंध बनाते समय सुरक्षा का अत्यधिक ध्यान दें।
3) दस्तानों का प्रयोग- अगर कोई व्यक्ति ब्लड बैंक में काम करता है या किसी हॉस्पिटल में काम करता है तो उसे आमतौर पर रक्त छूना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को हेपेटाइटिस बी है तो उसके रक्त को छूने से पको भी समस्या हो सकती इसलिए हमेशा दस्तानों का प्रयोग करें।
4) इस्तेमाल की हुई सुई को पुनः इस्तेमाल न करें- कई बार ऐसा होता है कि आप किसी हॉस्पिटल में इंजेक्शन लगवाने जाते हैं तो फिर आपको किसी और व्यक्ति पर इस्तेमाल किया हुआ इंजेक्शन भी लगा दिया जाता है। ऐसे में हेपेटाइटिस बी के संक्रमण होने के संभावनाएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए पहले ही इस बात की जांच कर ले कि आपको लगाए जाने वाला इंजेक्शन किसी और का इस्तेमाल हुआ है या फिर नहीं।
5) हेपेटाइटिस बी का संक्रमण बहुत ही तेजी से फैलता है इसीलिए किसी भी दूसरे व्यक्ति के द्वारा यूज़ किया गया टूथब्रश या फिर रेजर इस्तेमाल करने से खुद को बचाएं।
तो अगर आप उपयुक्त दिए गए उपायों को अपनाते हैं तो निश्चित ही आप खुद को हेपेटाइटिस बी जैसी जानलेवा बीमारी से दूर रख पाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह संक्रमण बहुत ही तेजी से लोगों में फैलता है, इसलिए अगर आप के आस पास कोई ऐसा व्यक्ति है जो हेपेटाइटिस बी से ग्रसित है तो जितना संभव हो सके उससे और उसके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सामानों से खुद को दूर रखें।
अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हो और आप चाहते हैं कि पूरा भारत आरोग्य बने तो मिशन आरोग्यम से जुड़ें। मिशन आरोग्यम से जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल मिशन आरोग्यम को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें।
(youtube )
Need Personalized Kidney Care?
Book a free consultation with our kidney specialists today.
