+91 77357 00700 · Online Consultation Available
डायरिया क्या है?

डायरिया क्या है?

📅 2020-08-03

 मौसम में बदलाव और व्यस्त जीवनशैली के कारण इंसान के शरीर में बहुत सी बीमारियों का जन्म हो जाता है। इन छोटी छोटी बीमारियों को कई बार हम सभी हल्के में ले लेते हैं परंतु बाद में यही बीमारी हमारे शरीर में किसी बड़ी बीमारी का कारण बन जाती है जोकि बाद में हमारे लिए जानलेवा साबित होती हैं। डायरिया भी उन्हीं आम बीमारियों में शामिल है जिसको की लोग हल्के में लेने की भूल कर देते हैं। डायरिया को ही आम शब्दों में दस्त कहा जाता है।  

 

डायरिया की समस्या वैसे तो हर उम्र के व्यक्तियों को हो सकती है, लेकिन भारत में यह समस्या कम उम्र के बच्चों में ज्यादा पाई जाती है। कुपोषित लोगों, शिशुओं, छोटे बच्चों, में इस तरह के खतरनाक संक्रमण का शिकार होने का खतरा अधिक होता है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों में डायरिया मौत का दूसरा प्रमुख कारण है। तो आइए इस खतरनाक बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।  

 

डायरिया क्या है?  

डायरिया पाचन तंत्र से सम्बंधित बीमारी है। डायरिया को दस्त के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से इंसान के शरीर से सामान्य की तुलना में अधिक शिथिल या अधिक मल का निष्काशन होता है।डायरिया मुख्यतः गैस्ट्रोएंटेराइटिस की वजह से होता है। गैस्ट्रोएंटेराइटिस को पेट का फ्लू भी कहा जाता है। आमतौर पर किसी भी इंसान को दस्त की समस्या 2 से 3 दिन तक रहती है परंतु डायरिया के दौरान यह समस्या काफी लंबे समय तक शरीर की परेशानी का कारण बनी रहती है।  

 

डायरिया की समस्या शरीर में पानी और नमक की कमी की वजह से होता है। इस रोग के दौरान मनुष्य की शरीर से निष्काषित होने वाला मल पानी की तरह पतला हो जाता है। दस्त की समस्या के दौरान कई बार तो इंसान को मल त्याग के समय दर्द का भी अनुभव होता है।  

 

डायरिया को हम इतनी गंभीर बीमारी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसकी वजह से शरीर का सारा तरल पदार्थ मल के रूप में बाहर निकल जाता है जिससे कि हमारा शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है। डिहाइड्रेशन यानी कि पानी की कमी और मानव शरीर की सबसे बड़ी जरूरत ही पानी है। तो आप खुद ही समझ सकते हैं कि डायरिया की वजह से हमारे शरीर में क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।  

 

डायरिया क्यों होता है?  

डायरिया की समस्या कई कारणों से उत्पन्न हो सकती है। निम्नलिखित कुछ मुख्य वजह हैं जिनकी वजह से इंसानी जिस्म से दस्त जैसी गंभीर रोग की शुरुआत होती है- 

 

1) दूषित पानी हमारे शरीर के लिए सबसे बड़ा संकट है और न जाने कितनी बीमारियों को अपने साथ लेकर आता है। डायरिया की समस्या भी दूषित पानी पीने से शुरू होती है।  

 

2) कुछ व्यक्तियों का पाचन तंत्र भी कमजोर होता है और फिर जब कभी वो व्यक्ति कोई ऐसी चीज का सेवन कर लेता है जिसको पचाना उसके शरीर के लिए मुश्किल होता है तो ऐसे में दस्त की शरुआत होना लाज़मी है। 

 

3) आज कल मार्किट में बहुत से अंग्रेजी दवाइयां मौजूद हैं। सभी को इन अंग्रेजी दवाओं के साइड इफेक्ट के बारे में पता है। डायरिया भी कई बार अंग्रेजी दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में शरीर में जन्म लेकर हमारे संकट का कारण बन जाता है।  

 

4) डायरिया का एक और मुख्य कारण वायरल इंफेक्शन भी होता है। मौसम में बदलाव और बाहर का गलत खाना वायरल इंफेक्शन का मुख्य कारण होता है। बाद में इसी की वजह से दस्त की समस्या शुरू हो जाती है।  

 

5) कई बार ऐसा होता है कि हम किसी ऐसी चीज का सेवन कर लेते हैं जिससे कि हमें एलर्जी होती है। ऐसी चीज के सेवन से हमारे पेट में इंफेक्शन हो जाता है और दस्त की समस्या शुरु हो जाती है।
 

 

आजकल दस्त की समस्या बहुत ही आम है। सभी को लगता है कि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है। परंतु जब यह बीमारी जोर पकड़ लेती है तो कई बार इंसान अत्यधिक प्रेसर के कारण बाथरूम तक भी नहीं पहुंच पाता। इसलिए आवश्यक है कि इस बीमारी को गंभीरता से लें।  

 डायरिया की समस्या का निवारण तभी हो सकता है जब हम पहले से उससे लड़ने के लिए तैयार रहें। वैसे तो हर प्रकार की बीमारी हमारे शरीर के लिए खतरनाक होती है परंतु डायरिया जैसी छोटी बीमारियां कभी कभी वो काम कर जाती है जो बड़ी बीमारी नहीं कर पाती। अगर सही समय पर ऐसी समस्याओं का इलाज न किया गया तो ये हमारी जान की दुश्मन बन जाती है। इसलिए आवश्यक है कि समय रहते हैं हम डायरिया यानी कि दस्त की बीमारी के लक्षणों को पहचान कर इससे बचने के उपायों को अपनाना शुरू कर दें।  

 

डायरिया के लक्षण- 

दस्त के लक्षणों को कोई भी व्यक्ति काफी आसानी से पहचान सकता है। परंतु कई बार ऐसा होता है कि लोग दस्त के लक्षणों को किसी और बीमारी का लक्षण समझ कर उस बीमारी का इलाज शुरू कर देते हैं जिसकी वजह से नई परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसी गलतफहमी से बचने के लिए जरूरी है कि हमारे पास सही जानकारी हो और हम आपको अपने इस लेख के जरिये वही जानकारी देने जा रहे हैं। आइए नजर डालते हैं डायरिया की शुरुआत से पहले शरीर में दिखने वाले लक्षणों पर- 

 

1) मल पतला होना- डायरिया का सबसे बड़ा और मुख्य लक्षण है मल का पतला होना। ऐसा वायरल इंफेक्शन की वजह से होता है। शरीर का सारा तरल पदार्थ मल के जरिये हमारे शरीर से बाहर निकल जाता है और इसी को दस्त कहा जाता है।  

2) बुखार- बुखार की वजह से भी कई बार डायरिया की शुरुआत हो जाती है। बुखार के समय शरीर का पाचन तंत्र सही प्रकार से काम नहीं करता जिसकी वजह से मल काफी पतला होने लगता है।  

 

3) भूख की कमी- डायरिया का एक और मुख्य लक्षण भूख की कमी भी होती है। भूख की कमी का मतलब शरीर में आहार की कमी। और ऐसी परिस्थिति में शरीर में मौजूद तरल पदार्थ मल त्याग से समय शरीर से बाहर निकलने लगता है।  

 

4) मतली और उल्टी- दस्त की शुरुआत से पहले मतली और उल्टी होना भी सामान्य है। अगर किसी व्यक्ति को ऐसा होता है तो उसे समझ जाना चाहिए कि उसकी शारीरिक स्थिति ठीक नही है। पाचन तंत्र में खराबी की वजह से खाना ठीक प्रकार पचता नहीं है और ओवरफ्लो की वजह से उल्टी की संभावनाएं बढ़ जाती है।  

 

5) पेट में ऐंठन- पेट में ऐंठन भी डायरिया का एक महत्वपूर्ण लक्षण होता है। ऐसा तब होता है जब शरीर किसी विशेष प्रकार के खाने को पचाने में असमर्थ हो जाता है।  

 

उपयुक्त लक्षणों की पहचान करके इस बात को समझना बहुत आसान है कि व्यक्ति को दस्त की समस्या होने वाली है या नहीं। और यदि आपको डायरिया की समस्या से बचना है तो नीचे दिए गए उपायों को अपनाकर खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें।  

 

डायरिया से कैसे बचें-  

 

1) पर्याप्त नींद- पर्याप्त नींद न लेने से डायरिया जैसी बहुत सी बीमारी का जन्म हो जाता है। इसलिए आवश्यक है कि हम सभी कम से कम 8 घण्टे की नींद अवश्य लें क्योंकि इससे हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही पॉजिटिव असर होता है।  

 

2) मसालेदार भोजन- मसालेदार भोजन की वजह से डायरिया होना बहुत आम बात है। इसलिए जितना कम से कम हो सके उतना कम मसाले का सेवन करें। सादा भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है।  

 

3) पोषक तत्वों का सेवन- डायरिया से बचने के लिए पोषक तत्वों से युक्त आहार का सेवन बहुत जरूरी है। हरी सब्जियों और फल के सेवन से हमे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। 

 

4) समय समय पर हांथ धुलें- महज ठीक तरह से हाथ धोकर भी डायरिया से काफी हद तक बचे रहा जा सकता है। बच्चों के लिए हाथ धोने का तरीका खासतौर से महत्वपूर्ण है। हाथ धोने से शरीर के ऊपर मौजूद हानिकारक वायरस हट जाते हैं जिससे कि डायरिया का इन्फेक्शन होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं।  

 

5) तांबे के बर्तन में पानी पिएं- वैज्ञानिक शोधों के अनुसार पीने के पानी को तांबे के बरतन में रखना बेहतर उपाय है। तांबे के बरतन में पानी रखने से 40-45 मिनट के भीतर तमाम तरह के रोगाणु नष्ट हो जाते हैं।  

 

अगर हम उपयुक्त उपायों को अपने जीवन में अपनाते हैं तो निश्चित ही हम डायरिया जैसी खतरनाक बीमारी से खुद को दूर रख सकेंगे। किसी भी व्यक्ति को दस्त की समस्या को कभी भी साधारण नहीं समझना चाहिए क्योंकि यह समस्या जितनी आम है उतनी ही ज्यादा खतरनाक भी है। इसलिए जितना हो सके खुद को इस समस्या से बचाने के प्रयासों में जुटे रहे।  

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हो और आप चाहते हैं कि पूरा भारत आरोग्य बने तो मिशन आरोग्यम से जुड़ें। मिशन आरोग्यम से जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल मिशन आरोग्यम को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें।

  (youtube )

Need Personalized Kidney Care?

Book a free consultation with our kidney specialists today.