+91 77357 00700 · Online Consultation Available
आयुर्वेद-सभी रोगों का इलाज है मुमकिन

आयुर्वेद-सभी रोगों का इलाज है मुमकिन

📅 2020-06-29

आयुर्वेद-आपके हर रोग का इलाज यहाँ है।।

या

आयुर्वेद-कलियुग में विश्व का सबसे महान वेद।।

आज जब दुनिया रोगों से घिरी हुई है और कई जानलेवा बीमारीयों ने लोगों को परेशान कर रखा है ऐसे में लोग भागते हैं सीधे अस्पतालों की तरफ और अंग्रेजी दवाइयों का गोदाम उठा लाते हैं जो उनके शरीर में एक रोग ठीक करता है तो पाँच बढ़ा देता है। अब सवाल है की आखिर किया क्या जाए तो परेशान न होइए क्योंकि अब आप जुड़ चुके हैं मिशन आरोग्यम से जो आपको विश्व की सबसे प्राचीनतम, सबसे सुलभ और सबसे सफल चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से निरोगी बना देगा। सबसे पहले आपको आयुर्वेद को जानना होगा।

‘आयुर्वेद’ का अर्थ है, ‘जीवन से सम्बन्धित ज्ञान’। आयुर्वेद, भारतीय आयुर्विज्ञान है। आयुर्विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसका सम्बन्ध मानव शरीर को निरोग रखने, रोग हो जाने पर रोग से मुक्त करने अथवा उसका शमन करने तथा आयु बढ़ाने से है। आयुर्वेद चिकित्सा की वह पद्धति है जो लोगों को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी लोगों को पूरी तरह ठीक करती है। 

आपको जानकर कर आश्चर्य होगा कि आयुर्वेद में किडनी, कैंसर, डायबिटीज, गठिया, अस्थमा, इत्यादि गंभीर रोगों का सम्पूर्ण इलाज संभव है जिसे आधुनिक चिकित्सा पद्धति से नहीं खत्म किया जा सकता है। आयुर्वेद प्रकृति से जुड़ी हुई चिकित्सा है। इसी प्रकृति ने मानव शरीर का निर्माण किया है और इसीलिए प्रकृति के विकार को प्रकृति की मदद से ठीक करने की कला आयुर्वेद में है। आज पुरे विश्व भर में चिकित्सा की दुनिया मे आयुर्वेद को बेहतरीन माना जाना है इसीलिए जरूरत है की लोग आयुर्वेद को अपनाएं और अपने आप को निरोगी बनाएं। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बात को माना है कि दुनिया की लगभग 70-80% आबादी अपने स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए मुख्य रूप से हर्बल दवाओं का इस्तेमाल करती है यानि किसी न किसी प्रकार से लोग आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद की कार्यशैली को न केवल आम विज्ञान से समझा जा सकता है बल्कि रिसर्च में पाया गया है कि इन्हें भौतिकी विज्ञान के जटिल सिद्धान्तों में भी सही सिद्ध पाया गया है। 

तमाम रिसर्च में यह साबित हो चुका है आयुर्वेद आज की आधुनिक चिकित्सा पद्धति से बेहतर है और सफल भी। उदाहरण के लिए आईये हम आपको पुराने भारतीय स्वास्थ्य उपायों के बारे में बताते हैं। हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं कि तांबे के बर्तन में पानी रखना चाहिए और पीना चाहिए क्योंकि उससे पानी के अंदर मौजूद सभी हानिकारक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और पानी साफ हो जाता है। आप अगर इस बात को अब भी नहीं मानते तो अब मान जाएँगे। आज सभी वाटर प्यूरीफायर कम्पनियाँ आपके टीवी पर अपने मशीन में तांबा लगे होने का गुणगान करती हैं। क्यो? अब तो आपको विश्वास हो गया न कि आयुर्वेद इसे पहले से ही जनता था। अब बात आती है इस समय वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस से बचने और उसके इलाज में शामिल होने वाले आयुर्वेदिक उपायों की जैसे तुलसी के काढ़े का सेवन, गरम पानी, गरम दूध में हल्दी का सेवन और योग करना। ये सभी आयुर्वेदिक उपाय हैं जो इस समय समुचा विश्व अपना रहा है।

अगर आप भी चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें, एक बीमारी के इलाज में कई बीमारियों से न घिरें, इलाज के नाम पर आपको लुटा न जाए और एक बार में आप पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं तो आपको संकल्प करना होगा कि आप मिशन आरोग्यम से जुड़ेंगे और आयुर्वेद को अपनाएंगे। अपने घरवालों को, अपने रिश्तेदारों को, अपने मित्रों को और देश को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो उन्हें भी मिशन आरोग्यम से जोड़े क्योंकि आयुर्वेद में ही है हर रोग को प्राकृतिक रूप से पूर्णतः खत्म करने की क्षमता है।  

Need Personalized Kidney Care?

Book a free consultation with our kidney specialists today.