+91 77357 00700 · Online Consultation Available
आयुर्वेद किन तरीकों से एलोपैथ से बेहतर है

आयुर्वेद किन तरीकों से एलोपैथ से बेहतर है

📅 2020-08-30

पिछले काफी समय से लोगों के मन में यह प्रश्न काफी तेजी से पनप रहा है कि बीमारी से लड़ने में आयुर्वेद ज्यादा बेहतर है या फिर एलोपैथी। काफी लोग ऐसे हैं जो बीमारी से तुरंत निजात पाना चाहते हैं और इसलिए वो एलोपैथी का इलाज अपनाते हैं। एलोपैथी के इलाज से उनको तुरंत लाभ हो जाता है और इसीलिए वह सबके सामने एलोपैथी को बेहतर बताने की कोशिश करते हैं लेकिन वह लोग जो पिछले काफी समय से आयुर्वेद पर निर्भर है उन्हें पता है कि आयुर्वेद की असली खासियत क्या है। आयुर्वेद विश्व का सबसे पुराना इलाज है। आयुर्वेद में ऐसी ऐसी खतरनाक बीमारियों का सफल इलाज मिल गया है जो कि आज तक एलोपैथी ढूंढ भी नहीं पाई है। दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आयुर्वेद किन तरीकों से एलोपैथ से बेहतर ही नहीं बल्कि बहुत बेहतर है।

आयुर्वेद का इतिहास 5000 साल से ज्यादा पुराना है--

दोस्तों आयुर्वेद के इलाज को हम विश्वसनीय इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले लगभग 5000 सालों से विश्व भर के अलग-अलग हिस्सों में आयुर्वेद के द्वारा निर्मित जड़ी बूटियों का इस्तेमाल होता चला आ रहा है।
इतिहास गवाह है कि आज तक कभी किसी ने आयुर्वेद पर किसी भी प्रकार से उंगली नहीं उठाई है। जिस व्यक्ति ने जीवन में आयुर्वेद को अपनाया है वह आज एकदम तंदुरुस्त और स्वस्थ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5000 साल पहले तो आयुर्वेद का जन्म हुआ है लेकिन उससे पहले भी लोग बीमारी से छुटकारा पाने के लिए जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करते थे और वो जड़ी बूटियां अब आयुर्वेद की दवाइयां बनाने में इस्तेमाल की जाती है। जिस भी व्यक्ति को इतिहास में आयुर्वेद के द्वारा किए गए चमत्कारों के बारे में पता है वह कभी भी आयुर्वेद का त्याग नहीं कर सकता।

आयुर्वेद समस्या को जड़ से मिटाने में कारगर है--

पिछले 5000 सालों से आयुर्वेद सिर्फ इसलिए सफल नहीं है क्योंकि आयुर्वेद की दवाइयां जड़ी बूटियों से निर्मित होती हैं, बल्कि इसलिए भी सफल है क्योंकि आयुर्वेद जिस भी समस्या का निदान करता है उसे जड़
से मिटा देता है। दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि अगर आपको कोई बीमारी है तो आप दुकान पर जाकर अंग्रेजी दवाइयां ले लेते हैं और उसे खा लेते हैं। आपको हो सकता है कि कुछ समय के लिए उस बीमारी से छुटकारा मिल जाए। लेकिन कुछ समय बाद फिरसे आप देखेंगे कि वही बीमारी दोबारा आपके शरीर में पनपने लगी है। परंतु दूसरी तरफ अगर आप अपनी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद की शरण में जाते हैं तो इस बात की गारंटी है कि आयुर्वेद अगर उस समस्या का इलाज करेगा तो उसे जड़ से मिटा देगा। अगर
आपके पास ऐसा कोई व्यक्ति रहता है जिसने आयुर्वेद में अपना इलाज करवाया है तो उससे एक बार पूछियेगा जरूर। वह व्यक्ति आपको बताएगा कि उसकी बीमारी को आयुर्वेद में जड़ से खत्म किया है।

आयुर्वेदिक दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता--

एक और सबसे खास बात जो कि आयुर्वेद को एलोपैथी से अलग बनाती है वो यह है कि आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निर्मित दवाओं का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। अंग्रेजी दवाओं के इस्तेमाल से शरीर पर बहुत बुरा
असर पड़ता है। कई बार यह देखने को मिला है कि जब कभी कोई व्यक्ति अपनी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए अंग्रेजी दवा का इस्तेमाल करता है तो उस व्यक्ति को उस बीमारी से तो छुटकारा मिल जाता है लेकिन अंग्रेजी दवाओं के सेवन से उसके शरीर पर ऐसा असर होता है कि उसके शरीर में किसी नई बीमारी का जन्म हो जाता है। और तो और वह नहीं बीमारी पुरानी वाली समस्या से भी ज्यादा खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंग्रेजी दवाओं में खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता
है। दूसरी तरफ अगर बात की जाए आयुर्वेदिक दवाओं की तो आयुर्वेदिक दवाई जड़ी बूटियों से बनाई जाती है। अगर बाई चांस आयुर्वेदिक दवा आपको फायदा नहीं कर रही है तो यह भी शत प्रतिशत सत्य है कि वह आपको किसी भी प्रकार से नुकसान भी नहीं पहुंचाएगी। आज तक इतिहास गवाह है कि आयुर्वेदिक दवा की वजह से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं सहना पड़ा है। अगर किसी व्यक्ति को आयुर्वेद में
भरोसा है तो यह बात तय है कि उसे फायदा ही होगा।

अब भी एलोपैथी संक्रमणों से निपटने में सबसे प्रभावी है, इसमें कोई शक नहीं है। मगर मनुष्य की ज्यादातर बीमारियां खुद की उत्पन्न की हुई होती हैं। वे शरीर के अंदर उत्पन्न होते हैं। ऐसी पुरानी बीमारियों के लिए, एलोपैथी चिकित्सा बहुत कारगर साबित नहीं हुई है। एलोपैथी से बीमारी को सिर्फ संभाला जा सकता है। वह कभी बीमारी को जड़ से खत्म नहीं करती क्योंकि मुख्य रूप से इसमें लक्षणों का इलाज किया जाता है।

वहीं दूसरी तरफ अगर आयुर्वेद की बात की जाए तो आज भी आयुर्वेद खतरनाक से खतरनाक बीमारियों से लड़ने में अत्यंत सहायक है। आयुर्वेद से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि सबसे पहले आयुर्वेद रोग को संभालता है यानी कि उसको कंट्रोल में करता है और उसके बाद धीरे-धीरे उसकी जड़ को काटना शुरू कर देता है और अंत में शरीर में रोग को जड़ से खत्म कर देता है। आयुर्वेद हमारे शरीर में ऐसे जीवाणुओं को जन्म दे देता है जो कि उस रोग को दोबारा हमारे शरीर में आने का मौका ही नहीं देते।

इसलिए दोस्तों हमारा आपसे यही कहना है कि अगर आपको किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो बिना विचार किए आयुर्वेद में अपनी उस समस्या का समाधान ढूंढने। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक बार अगर आयुर्वेद को आपने अपना लिया तो बहुत ही जल्द आपको आपकी शारीरिक
समस्या से तो छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही साथ आयुर्वेद यह भी निश्चित करता है कि वह समस्या आपको आपके जीवन में कभी दोबारा ना देखनी पड़े।हम यह नहीं कह रहे हैं कि एलोपैथी का इलाज कारगर नहीं है या फिर खराब है लेकिन हम यह जरूर कह रहे हैं कि आयुर्वेद हर मामले में एलोपैथी से बेहतर था बेहतर है और आगे भी बेहतर ही रहेगा।

Need Personalized Kidney Care?

Book a free consultation with our kidney specialists today.