घृतकुमारी (अलोएवेरा) के फायदे
जान लेने वाली अंग्रेजी दवाओं के दौर में भी प्राचीन काल की आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के पास असंख्य चमत्कारी और जीवनरक्षक आयुर्वेदिक औसाधियाँ और जड़ी-बुटीयां हैं और उन्हीं में से एक है घृतकुमारी।
घृतकुमारी को भारत और अन्य देशों में एलो वेरा के नाम से जाना जाता है।
आयुर्वेद में घृतकुमारी को महाराजा का स्थान दिया गया है एवं औषधि की दुनिया में इसे संजीवनी भी कहा जाता है। घृतकुमारी की महानता इसी बात से सिद्ध होती है कि इसका वर्णन ऋग्वेद में विशेष रूप से किया गया है। आज हम आपको घृतकुमारी से सम्बंधित हर तरह की जानकारी देने का प्रयास करेंगे और यह भी बताएंगे कि आखिर किस-किस तरह की जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए घृतकुमारी का उपयोग किया जा सकता है।
घृतकुमारी क्या है?
घृतकुमारी यानी कि एलोवेरा एक रसीला पौधा है। इसकी पत्तियां काफी मोटी और मांसल होती हैं। एलो अरबी शब्द ‘अलो’ से लिया गया है जिसका मतलब ‘’चमकदार कड़वा पदार्थ’ होता है। वहीं वेरा लैटिन शब्द है जिसका अर्थ सत्य होता है। घृतकुमारी के पत्तों के अंदर मौजूद रस हमें विशेष लाभ प्रदान करता है एवं अनेक तरह के रोगों से बचाता है।
आयुर्वेद में घृतकुमारी के पेट और लीवर पर पड़ने वाले लाभकारी प्रभावों का विशेष रूप से उल्लेख
किया गया है। वैज्ञानिकों की मानें तो कुष्ठ रोगों के इलाज में घृतकुमारी का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने औषधीय गुणों के कारण घृतकुमारी भारत में तो अत्यधिक लोकप्रिय है ही, इसके अलावा मिस्त्र के प्राचीन दस्तावेजों में भी इसका काफी विस्तार से वर्णन किया गया है। मिस्त्र में एलोवेरा को ‘अमरता प्रदान करने वाला पौधा’ कहा जाता है।
घृतकुमारी को घर में कैसे उगाएं- घृतकुमारी को घर में उगाना काफी आसान काम है । आपको बस एलोवेरा के पौधे के एक टहनीकी आवश्यकता होगी। उस टहनी को लेके आप अपने घर के गमले में लगा सकते हैं कुछ दिन में आपका घृतकुमारी का पौधा तैयार हो जाएगा। घृतकुमारी का पौधा देखने में जितना अजीब लगता है इसके फायदे भी उतने अधिक हैं।
आइए एक नजर डालते हैं आयुर्वेदिक जड़ी बूटी घृतकुमारी के फायदों पर- घृतकुमारी के फायदे-
1) त्वचा के लिए फायदेमंद- भारत में घृतकुमारी को त्वचा के रोगों से बचने के लिए काफी इस्तेमाल में लिया जाता है। घृतकुमारी के पत्ते का रस त्वचा को हाइड्रेट एवं पोषित करता है और नई कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देता है। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से चेहरा खिल उठता है।
2) मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए- आजकल का युवा वर्ग मुहांसों से विशेषतौर पर परेशान रहता है। घृतकुमारी एक ऐसी औषधि है जो हमें बहुत जल्द मुहांसों से छुटकारा दिलाने में सक्षम है।
3) कब्ज से छुटकारा- कॉन्स्टिपेशन की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन आज भी लोगों को उससे निपटने का तरीका नहीं मिला है। परंतु आपको बता दें कि घृतकुमारी आपको कब्ज से बहुत जल्द निज़ाद दिल सकती है। घृतकुमारी यानी कि एलो वेरा के रस में फाइबर उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो पाचन एवं मल-त्याग की क्रिया में सुधार लाने के लिए बहुत आवश्यक है।
4) मधुमेह से छुटकारा- घृतकुमारी का प्रयोग मधुमेह यानी कि डायबिटीज से बचने के लिए भी किया जा सकता है। घृतकुमारी ना केवल मनुष्य के शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है बल्कि इन्सुलिन के उत्पादन को भी नियंत्रित करता है। इसलिए मधुमेह के रोगियों को घृतकुमारी का रस इस्तेमाल करना चाहिए।
5) बवासीर से छुटकारा- बवासीर के मरीज बहुत ही तेजी से बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐसे में घृतकुमारी बवासीर के मरीजों को लाभ प्रदान करने की छमता रखती है। बवासीर के मरीजों को घृतकुमारी का रस काफी फायदे दे सकता है।
6) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक- घृतकुमारी का सेवन हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। एक अध्ययन के अनुसार इस चमत्कारी जड़ी बूटी के नियमित सेवन से 30 प्रतिशत तक कोलेस्ट्रॉल उत्पादन को कम किया जा सकता है। एलोवेरा की उचित खुराक के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।
सिर्फ इतना ही नहीं ऐसे अनगिनत रोग है जिससे बचने के लिए हम घृतकुमारी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए, दर्द एवं सूजन से राहत पाने के लिए, गर्भाशय
के रोग, पेट की खराबी, जोड़ों का दर्द, त्वचा की खराबी, रूखी त्वचा, धूप से झुलसी त्वचा, झुर्रियों, आँखों के काले घेरों, फटी एडियों से निपटने के लिए घृतकुमारी का उपयोग किया जा सकता है।
उम्मीद करते हैं की आज आपको एलो वेरा यानी कि घृतकुमारी के फायदों के बारे में अच्छे से समझ
आ गया होगा। और अब शायद आप अपनी समस्याओं से निपटने के लिए अंग्रेजी दवाओं के प्रयोग
से पहले आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों को मौका देंगे।
अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हो और आप चाहते हैं कि पूरा भारत आरोग्य बने तो मिशन आरोग्यम से जुड़ें। मिशन आरोग्यम से जुड़ने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल मिशन आरोग्यम को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें। ( youtube )
Need Personalized Kidney Care?
Book a free consultation with our kidney specialists today.
