आयुर्वेद की मदद से रोग-प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाये ?
तेजी से बदल रही इस दुनिया में आज हर कोई भाग रहा है और इस भागदौड़ में अगर कुछ है जो पीछे छूट जा रहा है तो वो है लोगों का स्वास्थ्य। आज जिसे देखो वो बीमार है किसी न किसी बीमारी से। किसी को एलर्जी है तो किसी को अस्थमा, किसी को डायबिटीज है तो किसी को कैंसर। सोचने वाली सबसे अजीब बात ये है कि इतनी तेजी से विकसित हो रही इस दुनिया मे जब तकनीक और विज्ञान का दौर अपने चरम पर है तो हर साल लोग इतनी ज्यादा संख्या में कैसे बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। इसका सही जवाब है लोगों की कमजोर होती इम्युनिटी। इम्युनिटी का मतलब होता है रोग्य प्रतिरोधक क्षमता।
इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर में किसी भी प्रकार के रोग को होने से बचाती है। अगर किसी व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर है तो वह जल्द ही बीमारियों का शिकार हो जाता है। उसका शरीर होने वाली बीमारियों से लड़ नहीं पाता है जबकि जिस व्यक्ति की इम्युनिटी मजबूत होती है उसको बीमारियां का खतरा कम रहता है। इसलिए जरूरी है कि काम के साथ साथ अपनी
इम्युनिटी को भी मजबूत रखें और ये होता है अच्छे खान पान से योगा से और व्यायाम से।
अब सवाल ये उठता है कि जो लोग शारीरिक रूप से पहले से ही बीमार हैं यानी जिंदगी इम्यूनिटी कमजोर है और समय-समय पर कोई न कोई बीमारी होती रहती है इम्यूनिटी को कैसे मजबूत किया जाए? इम्युनिटी को बढ़ाना यानी कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इस काम को बखूबी अंजाम दे सकता है जरूरत है बस कुछ नियमों का सही प्रकार से अनुसरण करने की। दोस्तों आप में से अगर कोई ऐसा है जिसे लगता है कि उसकी इम्युनिटी कमजोर है तो आज हम आपको कुछ ऐसे लाजवाब तरीकों के बारे में
बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपकी इम्युनिटी बहुत जल्द मजबूत हो जाएगी।
जो भी व्यक्ति अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहता है उसे आयुर्वेद को अपनाना होगा। आयुर्वेद में ऐसी हजारों तरह की जड़ी बूटियां मौजूद है जो कि इंसान के शरीर की इम्युनिटी को अत्यधिक मजबूत बनाने में सक्षम है। आजकल होता क्या है कि जब भी इंसान को कोई बीमारी होती है तो वह तुरंत ही अंग्रेजी दवाओं का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। अंग्रेजी दवाएं ना
सिर्फ शरीर पर साइड इफेक्ट छोड़ देती हैं बल्कि व्यक्ति के शरीर की इम्युनिटी को भी काफी कमजोर कर देती है। और आजकल तो हालत यह हो गई है कि व्यक्ति रोज किसी न किसी बीमारी के लिए किसी ना किसी प्रकार की अंग्रेजी दवा का इस्तेमाल करता है तो आप खुद सोच कर देखिए कि इन दवाओं का आपके शरीर की इम्युनिटी पर कितना बुरा असर पड़ रहा होगा। व्यक्ति को मालूम भी नहीं पड़ता और उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे खत्म होती चली जाती है।
इसलिए दोस्तों हमारा आप सभी के लिए यही सुझाव है कि अगर आपको किसी भी तरह की समस्या है या फिर कोई बीमारी है तो सबसे पहले उस बीमारी का इलाज आयुर्वेद में खोजें। आयुर्वेद में आज हर तरह की बीमारी का सफल इलाज मौजूद है। आयुर्वेद की दवाइयों की सबसे खास बात यह है कि सभी आयुर्वेदिक दवाइयां जड़ी बूटियों द्वारा निर्मित होती है और इसी वजह से इनका व्यक्ति के शरीर पर किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है। बल्कि इन दवाओं के इस्तेमाल से शरीर की इम्युनिटी और ज्यादा मजबूत होती चली जाती है। हर आयुर्वेदिक औषधि में ऐसी ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद होती हैं जो कि आप के रोग से तो लड़ने की ताकत रखती है, साथ ही साथ आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में कारगर सिद्ध होती हैं।
आयुर्वेदिक औषधियों में आमतौर पर अश्वगंधा, तुलसी, पुदीना, दालचीनी, कपूर, लौंग, सफेद कमल, हल्दी, लेमन ग्रास जैसी जड़ी बूटियों का प्रयोग होता है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत सारे शोध के अनुसार यह साबित किया जा चुका है कि उपयुक्त सभी जड़ी बूटियां व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बहुत ही तेजी से बढ़ाती हैं। आयुर्वेद में बनाई गई हर दवाई के पीछे सिर्फ यही एक कारण नहीं होता है कि वह दवा शरीर के रोग को दूर करेगी बल्कि दूसरा कारण यह भी होता है कि उस दवा के इस्तेमाल से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा हो। और इसी कारण से उसमें कुछ ऐसी जड़ी बूटियां भी मिलाई जाती हैं जो कि मुख्यता व्यक्ति के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर होती हैं।
हल्दी, दालचीनी, कालीमिर्च, सूखी अदरक और मुनक्का जैसी जड़ी बूटियों से निर्मित हर्बल चाय के सेवन से भी व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बहुत तेजी से बढ़ावा दे सकता है। हल्दी वाला दूध पीने से भी व्यक्ति की इम्युनिटी काफी तेजी से बढ़ती है। हमने जितनी भी जड़ी बूटियों के सेवन के बारे में आपको बताया है उन सभी जड़ी बूटियों का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इन सभी जड़ी बूटियों को लोग कई हजारों सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं और स्वस्थ भी हैं। यह जड़ी बूटियों सिर्फ और सिर्फ व्यक्ति के शरीर को फायदा पहुंचाती हैं।
दोस्तों तो अगर आप भी अपनी इम्युनिटी को बेहतर एवं मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज से ही हमारी बताई हुई आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल शुरू करें और आप देखेंगे कि बहुत ही जल्द आपको आपके शरीर में बदलाव नजर आने लगेगा। आपको स्वस्थ महसूस होगा। आपको इस बात का एहसास होगा कि आपके शरीर में काम करने के लिए भरपूर एनर्जी है, भरपूर ताकत है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आयुर्वेद की जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। दोस्तों, यदि आप भी अपनी इम्यूनिटी, अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक
क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज ही आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाएं।क्योंकि आयुर्वेद में ही ऐसे उपाय मौजूद हैं जो कि आप को इस समस्या से निजात दिला सकते है।
Need Personalized Kidney Care?
Book a free consultation with our kidney specialists today.
